{"_id":"685f84ea2e5511d5f20ac0e1","slug":"sudan-s-army-agrees-to-the-un-proposal-there-will-be-a-ceasefire-in-el-fasher-for-a-week-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sudan: सूडान की सेना संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से सहमत, अल फशेर में एक सप्ताह के लिए होगा युद्ध विराम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sudan: सूडान की सेना संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से सहमत, अल फशेर में एक सप्ताह के लिए होगा युद्ध विराम
Sat, 28 Jun 2025 11:30 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:30 AM IST
सार
सूडान में दो साल से गृहयुद्ध जारी है। यहां के दारफुर प्रांत पर सेना और अधैसैनिक बल आरएसएफ कब्जा करना चाहता है। अब संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रांत की राजधानी में सहायता पहुंचाने के लिए युद्ध विराम करने की अपील की है।
विज्ञापन
सूडान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूडान में दो साल से जारी गृहयुद्ध के बीच सेना ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। सूडान की सेना अल फशेर क्षेत्र में सहायता वितरण के लिए एक सप्ताह का युद्ध विराम करेगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सूडानी सैन्य नेता जनरल अब्देल-फतह बुरहान से इस बारे में फोन पर बात की।
गुटेरेस ने सैन्य नेता से उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी अल फशेर में मानवीय संघर्ष विराम लागू करने के लिए कहा। सैन्य नेता बुरहान ने प्रस्ताव पर सहमत जताई। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों को लागू करने के महत्व पर बल दिया। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि दूसरा पक्ष अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) इस प्रस्ताव पर सहमत होगा या नहीं।
ये भी पढ़ें: गाजा में राहत सामग्री वितरण में हो रहीं मौतों पर UN का आरोप, कहा- सामूहिक हत्याओं को बढ़ा रहा इस्राइल
विज्ञापन
गुटेरेस ने कहा कि हम दोनों पक्षों से संपर्क कर रहे हैं। अल फशर में हमारे सामने एक नाटकीय स्थिति है। प्रभावी सहायता वितरण के लिए मानवीय संघर्ष विराम की आवश्यकता है। साथ ही अल फशेर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वितरण की तैयारी के लिए कई दिन पहले इस पर सहमति होनी चाहिए।
सूडान में गृहयुद्ध, जनता में भुखमरी
गौरतलब है कि सूडान में अप्रैल 2023 में गृहयुद्ध शुरू हुआ था, जब सेना और आरएसएफ सत्ता के लिए आपस में भिड़ गए। यह लड़ाई धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई। अब तक करीब 20,000 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन असल आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। इतना ही नहीं अभीतक लगभग 1.4 करोड़ लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं, जिनमें से 40 लाख लोग दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन के दबाव में वर्जीनिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजह
देश की आधी आबादी (लगभग 5 करोड़ में से) भुखमरी का सामना कर रही है। यूनिसेफ ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 61,800 बच्चे आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं। खार्तूम से 800 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित अल-फशर सेना के नियंत्रण में है। आरएसएफ पूरे दारफुर क्षेत्र पर अपना नियंत्रण मजबूत करने के लिए एक साल से अल-फशर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन