{"_id":"643540232cdce3bab80a4504","slug":"pakistan-attack-terrorists-targeted-security-personnel-during-the-search-operation-four-policemen-died-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Attack: तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना, चार पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Attack: तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों को बनाया निशाना, चार पुलिसकर्मियों की मौत
Tue, 11 Apr 2023 05:23 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:23 PM IST
सार
हाल के दिनों में बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर आतंकी हमले में वृद्धि देखी गई है। क्वेटा में सोमवार को पुलिस को निशाने पर लेते हुए दो अलग-अलग हमले किए गए।
विज्ञापन
terrorist attack in Pakistan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। इस फायरिंग में चार पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (संचालन), जुहैब मोशिन ने बताया कि क्वेटा के पास कुचलक में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश में मंगलवार सुबह एक तलाशी अभियान शुरू किया था।
यह अभियान पुलिस और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के जवानों द्वारा चलाया गया। आतंकवादी कुचलक के एक घर में छिपे हुए थे। जब सुरक्षाबलों ने उस घर को घेरा तो वहां से फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई। जवाब में पुलिसकर्मियों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं, बाकी के आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। आतंकवादी के शव को पहचान के लिए क्वेटा अस्पताल ले जाया गया।
हाल के दिनों में बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर आतंकी हमले में वृद्धि देखी गई है। क्वेटा में सोमवार को पुलिस को निशाने पर लेते हुए दो अलग-अलग हमले किए गए। इन हमलों में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत के साथ 21 लोग घायल हुए थे। रविवार को कुचलक जिले में अनजान हमलावरों ने दो पुलिस की हत्या कर दी। वहीं एक के घायल होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
यह हमला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद की गई है। इस बैठक में देश में फैसे आतंकवाद के सभी रूपों को खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया था।