फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan arrests 16 Indian fishermen Latest News Updates

Indian fishermen Arrested: पाकिस्तान ने 16 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

Fri, 30 Sep 2022 08:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 30 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

पीएमएसए ने एक बयान में कहा कि पकड़ी गई भारतीय नौकाएं पाकिस्तानी जलक्षेत्र के अंदर थीं। भारतीय नौकाओं को समुद्र में पाकिस्तानी कानून और संयुक्त राष्ट्र कानून के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Pakistan arrests 16 Indian fishermen Latest News Updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान ने देश के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो ट्रॉलर भी जब्त किए गए हैं। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कहा कि उसके एक जहाज ने पाकिस्तान में समुद्री क्षेत्रों में नियमित निगरानी के दौरान 16 चालक दल के सदस्यों के साथ दो भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़ा। गिरफ्तारियां मंगलवार को की गईं।

विज्ञापन


पीएमएसए ने एक बयान में कहा कि पकड़ी गई भारतीय नौकाएं पाकिस्तानी जलक्षेत्र के अंदर थीं। भारतीय नौकाओं को समुद्र में पाकिस्तानी कानून और संयुक्त राष्ट्र कानून के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है। प्रारंभिक जांच के बाद नौकाओं को कराची ले जाया गया और पकड़े गए मछुआरों को आगे की कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए डॉक्स पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पीएमएसए के जहाज, विमान और नावें स्थानीय मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए नियमित रूप से पाकिस्तान के समुद्री क्षेत्रों की गश्त और निगरानी करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी विदेशी मछली पकड़ने वाला जहाज देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के अंदर अवैध शिकार न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed