{"_id":"66b5b0f27d7a5c14bb00e2e5","slug":"pakistan-army-on-bangladesh-violence-anarchy-warn-their-citizens-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बांग्लादेश के हालात से डरी पाकिस्तान सेना! आर्मी चीफ असीम मुनीर की चेतावनी- ऐसा सोचना भी मत...","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बांग्लादेश के हालात से डरी पाकिस्तान सेना! आर्मी चीफ असीम मुनीर की चेतावनी- ऐसा सोचना भी मत...
Fri, 09 Aug 2024 12:06 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:06 PM IST
सार
पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने जनरल असीम मुनीर के हवाले से कहा कि 'अगर किसी ने पाकिस्तान में इस तरह की अराजकता पैदा करने की कोशिश की तो अल्लाह की कसम हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे।'
विज्ञापन
जनरल असीम मुनीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश में मौजूदा अराजकता की स्थिति ने पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार को भी डरा दिया है। यही वजह है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने बाकायदा बयान जारी कर अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह बांग्लादेश जैसी अराजकता पाकिस्तान में करने के बारे में सोचें भी नहीं।
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने दी चेतावनी
पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने जनरल असीम मुनीर के हवाले से कहा कि 'अगर किसी ने पाकिस्तान में इस तरह की अराजकता पैदा करने की कोशिश की तो अल्लाह की कसम हम उसे कामयाब नहीं होने देंगे। इस दुनिया में कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती क्योंकि यह देश कयामत तक रहेगा।' पाकिस्तानी सेना के प्रमुख का यह बयान दरअसल सोशल मीडिया पर चल रहीं उन टिप्पणियों के बीच आया है, जिनमें बांग्लादेश और पाकिस्तान के हालात की तुलना की जा रही है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने मौलवियों से की कट्टरवाद को खत्म करने की अपील
मौलवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख असीम मुनीर ने दोहराया कि सेना देश में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सेना प्रमुख ने मौलवियों से कहा कि वे समाज में एकता और संयम की भावना को बढ़ाएं न कि कट्टरवाद और भेदभाव को। सेना प्रमुख ने ये भी कहा कि 'समाज में आधुनिकता के रास्ते पर वापस लाया जाना चाहिए और दुनिया के भ्रष्टाचार को खारिज करना चाहिए।' जनरल असीम मुनीर ने कहा कि सोशल मीडिया देश में अराजकता को बढ़ावा दे रहा है।
सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कहा कि इस्लामिक शरिया और संविधान के सिद्धांतों को कायम रखा जाना चाहिए। अफगान शरणार्थियों के मुद्दे पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को समर्थन दिया है और उन्होंने अपील की कि काबुल, पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध कायम रखे। असीम मुनीर ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच अधूरा एजेंडा बताया।