फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan army chief gen qamar jawed bajwa ask pakistani prime minister imran khan to quit post, no-confidence motion against prime minister imran Khan on 25th march

क्लीन बोल्ड होंगे इमरान खान?: 25 मार्च उनके लिए सबसे कठिन परीक्षा का दिन कैसे, क्या उनके आगे की राह मुश्किल है?

Mon, 21 Mar 2022 01:17 PM IST
प्रतिभा ज्योति प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली।
प्रतिभा ज्योति, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Mon, 21 Mar 2022 01:17 PM IST
सार

जानकार बताते हैं कि इमरान खान खुद तो डूबे, सेना को भी ले भी डूबे। सेना ही उन्हें सत्ता में लेकर आई थी। उन्हें जबरदस्ती सेना के दम पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन पाकिस्तान के अंदरूनी हालात जिस तरह के हो गए हैं अब सेना के खिलाफ भी पाकिस्तान में माहौल बन गया है।

विज्ञापन
pakistan army chief gen qamar jawed bajwa ask pakistani prime minister imran khan to quit post, no-confidence motion against prime minister imran Khan on 25th march
पाक नेशनल असेंबली में इमरान खान - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अपने पद से इसी महीने विदाई होती दिख रही है। कथित तौर पर सेना के शीर्ष अधिकारियों ने इमरान खान से इस्तीफा देने को कहा है। उनसे कहा गया है कि वह 22-23 मार्च को देश में आयोजित होने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सम्मेलन के बाद अपना पद छोड़ दें क्योंकि पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में लगातार राजनीतिक उथल-पुथल देश के हित में नहीं है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान को बाहर करने का निर्णय जनरल कमर जावेद बाजवा और तीन अन्य वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल ने एक बैठक में लिया। रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य अधिकारियों ने इमरान खान को बचने का कोई रास्ता नहीं देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 25 मार्च को
वहीं दूसरी तरफ इमरान खान सरकार अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, क्योंकि इमरान खान के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 25 मार्च को नेशनल असेंबली की बैठक बुलाई है। विपक्षी नेता उन्हें अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के कुप्रबंधन के लिए दोषी ठहराते हैं। लिहाजा अविश्वास प्रस्ताव 2018 में सत्ता में आने के बाद से इमरान खान के लिए सबसे कठिन परीक्षा मानी जा रही है, क्योंकि उनकी पार्टी के भी कई सांसदों ने उनके खिलाफ वोट देने का फैसला किया है। पाकिस्तान का कानून यह कहता है कि यदि कोई सांसद अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ वोट करता है तो उसकी सत्ता जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

pakistan army chief gen qamar jawed bajwa ask pakistani prime minister imran khan to quit post, no-confidence motion against prime minister imran Khan on 25th march
इमरान खान और बाजवा(फाइल) - फोटो : ANI
खान की आगे की राह कैसे मुश्किल?  
विदेश मामलों के जानकार कमर आगा बताते हैं कि इमरान खान के पास कोई विकल्प बचा नहीं है। वे खुद तो डूबे ही सेना को भी ले भी डूबे। सेना ही उन्हें सत्ता में लेकर आई थी। उन्हें जबरदस्ती सेना के दम पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन पाकिस्तान के अंदरूनी हालात जिस तरह के हो गए हैं और जिस तरह की आर्थिक अस्थिरता देश में आ गई है, अब सेना के खिलाफ भी पाकिस्तान में माहौल बन गया है। सेना की जो योजना थी, उसमें वह सफल नहीं हो पाई। सेना जनता में एक्सपोज हो गई। हो सकता है कि अब कमर जावेद बाजवा को भी जाना पड़ जाए।

वे बताते हैं अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही इमरान खान  को सत्ता से हटाने के लिए उनकी ही राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ  के कई सांसदों ने विपक्ष के साथ जुगलबंदी कर ली है। प्रस्ताव से पहले ही उनकी पार्टी के अंदर भी विद्रोह हो गया है। इसका मतलब है कि अविश्वास प्रस्ताव को जीतना इमरान खान के लिए बड़ी कठिन परीक्षा होगी। 

pakistan army chief gen qamar jawed bajwa ask pakistani prime minister imran khan to quit post, no-confidence motion against prime minister imran Khan on 25th march
इमरान खान और कमर जावेद बाजवा - फोटो : Agency (File Photo)
राजनीतिक भविष्य क्या होगा?
कमर आगा मानते हैं कि यदि इमरान खान को इस तरह सत्ता से हटाया गया तो इसकी काली छाया उनके राजनीतिक भविष्य पर पड़ सकती है। अब उनका राजनीतिक करियर मुश्किल में पड़ सकता है और हो सकता है कि उनका राजनीतिक अस्तित्व अब सेना के रहमो-करम पर हो। इसकी बड़ी वजह यह है कि उनकी पार्टी में टूट हो सकती है जिससे अपनी ही पार्टी को रिवाइव करना उनके लिए कठिन हो जाएगा। 

नवाज शरीफ की सत्ता में वापसी होगी?
आगा के मुताबिक इस समय पाकिस्तान कोई दूसरा बड़ा नेता नजर नहीं आ रहा है, जो इस हालात में पाकिस्तान की सत्ता संभाल सके। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरूर इमरान खान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं लेकिन राजनीति में वे अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। इसलिए शायद वे इस मौके का फायदा नहीं उठा सकें। 

दूसरी तरफ नवाज शरीफ के छोटे भाई और विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने इमरान खान के जबरदस्त खिलाफ हैं, लेकिन उनके भी पीएम बनने के आसार कम हैं। लिहाजा मौजूदा हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि लोगों का भरोसा जीतने के लिए सेना नवाज शरीफ को फिर से पाकिस्तान की सत्ता सौंप सकती है। हालांकि इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed