फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan aircraft company removes 54 employees in fake degree and other misconduct cases

पीआईए ने फर्जी डिग्री और अन्य कदाचार मामले में 54 और कर्मचारियों को हटाया

Sat, 03 Oct 2020 08:00 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan aircraft company removes 54 employees in fake degree and other misconduct cases
पीआईए - फोटो : Social media

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) ने फर्जी डिग्री, मादक पदार्थ के इस्तेमाल और खराब प्रदर्शन के चलते 54 और कर्मचारियों को हटा दिया। ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक, सात कर्मचारियों को जाली दस्तावेज देने, आठ को अनुपस्थिति, दो को रिश्वत लेने, चार को अनैतिक कृत्य और एक को नशा करने के चलते सेवा से हटाया गया है। इसके अलावा दो कर्मचारियों को चोरी के आरोप में हटा दिया गया।

विज्ञापन


13 कर्मचारियों को दिया प्रशस्ति पत्र
वहीं, विमान कंपनी ने शानदार प्रदर्शन के लिए 13 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए हैं और सात कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। इस तरह, पिछले चार महीने में विमान कंपनी 220 कर्मचारियों को बाहर कर चुकी है।
विज्ञापन



देश में 22 मई को कराची विमान हादसे के मद्देनजर विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान की जांच रिपोर्ट के बाद पीआईए में अकुशल और गैरजिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed