{"_id":"60564097b697347fb413a6d8","slug":"pakistan-after-pm-imran-khan-wife-bushra-bibi-also-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान खान के बाद पत्नी बुशरा बीबी भी कोरोना वायरस की चपेट में आईं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान खान के बाद पत्नी बुशरा बीबी भी कोरोना वायरस की चपेट में आईं
Sun, 21 Mar 2021 12:06 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान-बुशरा बीबी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इससे पहले इमरान खान भी कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। इमरान खान ने चीन की कोरोना वैक्सीन सिनोफार्म का टीका लगवाया था, इसके बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
कोरोना की चीनी वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। स्वास्थ्य मामलों पर पाकिस्तानी पीएम के विशेष सहायक फैजल सुल्तान ने यह जानकारी दी था। इमरान ने घर पर ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से घर से काम करेंगे।
विज्ञापन
इमरान के संक्रमित होने की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इमरान के प्रवक्ता डॉ. शहबाज गिल ने बताया कि पीएम को बुखार और खांसी है। टीकाकरण के बाद पीएम के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के दूसरे या तीसरे हफ्ते एंटीबाडी बनती है। उन्हें दो दिन पहले ही वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी और वह संक्रमित हो गए। इसलिए टीके के प्रभाव को लेकर सवाल उठाना ठीक नहीं है।