फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan After getting love proposal from a girl boy hugged her in university campus, got expelled

वीडियो वायरल : पाकिस्तान में गले लगाकर प्यार का इजहार कर रहे थे छात्र-छात्रा, विश्वविद्यालय ने किया निष्कासित

Mon, 15 Mar 2021 09:52 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, लाहौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Mar 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Pakistan After getting love proposal from a girl boy hugged her in university campus, got expelled
पाकिस्तान में छात्रा ने खुलेआम छात्र से किया प्रेम का इजहार - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के एक शीर्ष विश्वविद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने दोनों विद्यार्थियों को निष्कासित कर दिया। दरअसल, विश्वविद्यालय की ही एक छात्रा ने सभी के सामने घुटने पर बैठकर छात्र को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद छात्र ने छात्रा को गले लगा लिया। बस! फिर क्या था, मौके पर मौजूद अन्य विद्यार्थियों ने इस प्रेम प्रस्ताव का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका अंजाम अब इन प्रेमी जोड़े को भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


बता दें घटना के बाद लाहौर विश्वविद्यालय की विशेष अनुशासन समिति ने शुक्रवार को बैठक कर दोनों विद्यार्थियों को तलब किया था, लेकिन दोनों ही अनुपस्थित रहे। इसके बाद समिति ने छात्र और छात्रा दोनों को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर यूनिवर्सिटी या उसके किसी भी परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगा दी। इस मामले पर लाहौर विश्वविद्यालय का कहना है कि दोनों विद्यार्थियों ने गलत व्यवहार किया है और विश्वविद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया एक पत्र

वायरल वीडियो में छात्रा एक घुटने के बल जमीन पर बैठी और हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिए हुए लड़के को प्रेम प्रस्ताव देती हुई दिखी। इसके बाद छात्र गुलदस्ता लेता है और लड़की को गले लगा लेता है। वहीं, आसपास मौजूद अन्य विद्यार्थी दोनों का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र भी जारी किया, जिसमें लिखा है कि अनुशासन समिति ने पाया कि दोनों विद्यार्थियों ने नियमों को तोड़ा है। समिति ने उन्हें शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। दोनों ने गलत व्यवहार कर नियमों का उल्लंघन किया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों को विश्वविद्यालय द्वारा निष्कासित किए जाने को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने मोहब्बतें फिल्म से अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, ‘लाहौर विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक।’ दरअसल इस फिल्म में अमिताभ गुरुकुल के प्रधानाध्यापक हैं और इस किरदार में वह प्रेम के खिलाफ हैं। वहीं, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने विश्वविद्यालय की कार्रवाई को बकवास कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed