फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan after failing in kashmir started using social media to launch cyber war on India and PM Narendra modi

पाक की नापाक हरकत, कोरोना आपदा के बीच भारत के खिलाफ शुरू किया साइबर वॉर

Thu, 23 Apr 2020 11:51 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 23 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan after failing in kashmir started using social media to launch cyber war on India and PM Narendra modi
इमरान खान - फोटो : social media

दुनिया इस वक्त वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रही है। ऐसे वक्त में भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के साथ छद्म युद्ध के बाद अब साइबर वॉर शुरू किया है।

विज्ञापन


एजेंसियों की ओर से भारत सरकार को भेजी गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे पाकिस्तान सोशल मीडिया का सहारा लेकर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैला रहा है। खासतौर पर खाड़ी देशों में जिनसे भारत के अच्छे संबंध हैं। बुधवार को सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी माहौल बनाने की कोशिश की और 'इस्लामोफोबिया इन इंडिया' के नाम से भारत और खास तौर पर यूएई में झूठा प्रचार किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पीएम मोदी पर हमला कर के भारत और खाड़ी देशों के करीबी सहयोगियों के बीच एक दरार डालने की कोशिश कर रहा है। एजेंसियों के मूल्यांकन के बाद नॉर्थ ब्लॉक को उन ट्रोल अकाउंट की जानकारी दी गई है जो पाकिस्तान और खाड़ी देशों से भारत में प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखा जाए तो पाकिस्तान के लिए यह कोई नई बात नहीं है, पाक ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन लगाने और अनुच्छेद-370 हटाने के बाद भी सोशल मीडिया पर लगातार झूठा प्रचार किया था और भारत के खिलाफ नफरत का माहौल बनाने की कोशिश की थी।

इतना ही नहीं हाल के गतिविधियों पर नजर रखने के बाद एजेंसियों ने इस पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'आईएसआई' का हाथ बताया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed