{"_id":"68bba38d34904b41a5043453","slug":"pakistan-adiala-jail-egg-thrown-at-imran-khan-sister-aleema-khan-pti-raises-questions-on-police-action-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इमरान खान से मिलने अदियाला जेल पहुंचीं बहन अलीमा पर फेंके अंडे; PTI ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: इमरान खान से मिलने अदियाला जेल पहुंचीं बहन अलीमा पर फेंके अंडे; PTI ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Sat, 06 Sep 2025 08:29 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:29 AM IST
सार
पाकिस्तान की सियासत में हलचल तब मच गई जब रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर इमरान खान की बहन अलीमा खान पर अंडा फेंका गया। घटना का वीडियो वायरल है। पीटीआई कार्यकर्ताओं ने दो महिलाओं को पकड़ा, जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस के मुताबिक महिलाएं भी पीटीआई समर्थक थीं, जबकि पार्टी ने इसे सोची-समझी राजनीतिक साजिश बताया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर गर्माहट का माहौल है। कारण है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान पर अंडा फेंकने की घटना सामने आई। ये घटना तब हुई जब अलीमा रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। अडियाल जेल में पिछले दो साल से इमरान खान कैद हैं।
विज्ञापन
अलीमा पर अंडे फेंकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलीमा को अंडा मारा गया। इसके बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रहा है। फलस्वरूप पीटीआई के कार्यकर्ताओं ने अंडा फेंकने के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Trump: 'मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा; भारत-अमेरिका के रिश्ते खास', ट्रंप के बयान ने फिर चौंकाया
विज्ञापन
मामले में क्या कहना है पुलिस का?
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की प्रतिक्रिया की बात करें तो रावलपिंडी पुलिस के बयान के अनुसार, गिरफ्तार की गई दोनों महिलाएं भी पीटीआई समर्थक हैं। वे ऑल-गवर्नमेंट एम्प्लॉइज ग्रैंड एलायंस के अन्य सदस्यों के साथ अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन करने आई थीं। पुलिस का कहना है कि अलीमा से पूछे गए सवालों का जवाब न मिलने पर उन्होंने अंडा फेंका। दूसरी ओर पीटीआई ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि यह एक राजनीतिक साजिश थी। पार्टी का दावा है कि इन महिलाओं को जानबूझकर वहां भेजा गया और पुलिस ने उन्हें बच निकलने में मदद की।
ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'मुझे नहीं लगता कि हमने...'; 'भारत को चीन के हाथों खो दिया' वाले पोस्ट पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप
इस घटनाक्रम से राजनीति में बयानबाजी तेज
इस घटना के बाद पाकिस्तान भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसे में बीएनपी मेंगल प्रमुख अख्तर मेंगल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुश्मनी में भी महिलाओं की इज्जत होनी चाहिए। यह राजनीति का सबसे घटिया रूप है। फेडरल डेवेलपमेंट मिनिस्टर अहसन इकबाल ने कहा कि राजनीति विचारों की होनी चाहिए, न कि नफरत और हिंसा की। इसके साथ ही पीएमएल एन के नेता साद रफीक ने घटना को घिनौना और निंदनीय बताया।