फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan : A timeline of major air crashes, When and how big aircraft accidents occurred, know here

पाकिस्तान में बीते 50 सालों में हुए बड़े विमान हादसे, यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Sat, 23 May 2020 01:43 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 May 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pakistan : A timeline of major air crashes, When and how big aircraft accidents occurred, know here
Pakistan Plane Crash - फोटो : PTI

पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। लाहौर से कराची जा रहा पीआईए वाणिज्यिक विमान ए-320 कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस दुर्घटना में 97 लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सभी मृतक उड़ान में सवार यात्री हैं या घटनास्थल के निवासी। हादसे के वक्त विमान में 98 लोग (88 यात्री और 10 क्रू सदस्य) सवार थे। आइए जानते हैं पाकिस्तान में हुए कुछ बड़े विमान हादसों के बारे में... 

विज्ञापन
  • 20 मई, 1965: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) बोइंग 707 विमान काहिरा हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 124 लोगों की मौत हुई।
  • विज्ञापन
  • 6 अगस्त, 1970: एक पीआईए फोकर एफ27 टर्बोप्रॉप विमान इस्लामाबाद से उड़ान भरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें करीब 30 लोगों की मौत हो गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 8 दिसंबर, 1972: इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी में एक पीआईए फोकर एफ 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सभी 26 लोग मारे गए।
  • 26 नवंबर, 1979: सऊदी अरब से पाकिस्तानी हज यात्रियों को स्वदेश ला रहा पीआईए का बोइंग 707 विमान जेद्दा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें 156 लोग मारे गए।
  • 23 अक्तूबर, 1986: उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर में एक पीआईए फोकर एफ 27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 54 लोगों में से 13 की मौत हो गई।
  • 17 अगस्त, 1988: अमेरिका में निर्मित हरक्यूलिस सी-130 सैन्य विमान पाकिस्तान के पूर्वी शहर बहावलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें सैन्य प्रमुख जनरल मोहम्मद जिया उल हक और 30 अन्य की मौत हो गई। इसमें अमेरिका के राजदूत भी शामिल थे।

  • 25 अगस्त, 1989: उत्तरी पाकिस्तान में गिलगित से उड़ान भरने के बाद 54 लोगों को ले जा रहा एक पीआईए फोकर विमान अचानक गायब हो गया। इसका मलबा कभी नहीं मिला।
  • 28 सितंबर, 1992: एक पीआईए एयरबस ए300 विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास बादलों से ढकी पहाड़ी में जमीन पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें सवार 167 लोगों की मौत हो गई।
  • 19 फरवरी, 2003: उत्तर-पश्चिमी शहर कोहाट के पास कोहरे से घिरे पहाड़ों में वायुसेना का एक फोकर एफ 27 दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुशाफ अली, उनकी पत्नी और 15 अन्य मारे गए।
  • 24 फरवरी, 2003: एक चार्टर्ड सेसना 402-बी विमान दक्षिणी शहर कराची के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें अफगानिस्तान के खान और उद्योग मंत्री जुमा मोहम्मद मोहम्मदी, चार अफगानी अधिकारी, एक चीनी खनन कार्यकारी अधिकारी और पाकिस्तानी चालक दल के दो सदस्य थे।

  • 10 जुलाई, 2006: लाहौर के लिए जा रहा एक पीआईए फोकर एफ 27 विमान मुल्तान से उड़ान भरने के तुरंत बाद आग की लपटों में घिर गया और खेतों में जा गिरा, जिसके बाद विमान में धमाका हो गया। इसमें सवार 41 यात्री और चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई।
  • 28 जुलाई, 2010: कराची से उड़ान भरने वाली निजी एयरलाइन एयरब्लू का विमान एयरबस 321 उतरने की तैयारी के दौरान इस्लामाबाद के बाहर इलाके में पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे सभी 152 लोगों की मौत हो गई।
  • 5 नवंबर, 2010: पाकिस्तानी चार्टर जेएस एयर का दो इंजन वाला विमान कराची से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें इतालवी तेल कंपनी के कर्मचारियों सहित कुल 21 लोगों की मौत हो गई।
  • 28 नवंबर, 2010: कराची से उड़ान भरने के बाद जॉर्जियाई एयरलाइन सनवे का रूस में निर्मित इलुशिन आईएल-76 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 12 लोग मारे गए।

  • 20 अप्रैल, 2012: कराची से उड़ान भरने वाला भोजा एयर एयरबस 737 विमान इस्लामाबाद के पास खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 121 यात्री और चालक दल के 6 सदस्यों की मौत हो गई।
  • 8 मई, 2015: एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें नार्वे, फिलीपीन और इंडोनेशियाई दूतों के अलावा मलेशियाई और इंडोनेशियाई दूतों की पत्नियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण गिलगित के पास एक सुदूर उत्तरी घाटी में एक स्कूल की इमारत में आग लग गई थी।
  • 7 दिसंबर, 2016: चित्राल से इस्लामाबाद के लिए जा रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सभी 48 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। इसमें गायक जुनैद जमशेद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed