फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan 3 security personnel killed in landmine blast in Balochistan province

पाकिस्तान: लैंडमाइन ब्लास्ट में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत, कई घायल

Fri, 27 Aug 2021 10:12 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: अजय सिंह Updated Fri, 27 Aug 2021 10:12 AM IST
सार

मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार, मांगी डेम में काम करने वाले चार मजदूरों का हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिन्हें छुड़वाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया था।

विज्ञापन
Pakistan 3 security personnel killed in landmine blast in Balochistan province
पाकिस्तान में विस्फोट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बारूदी सुरंग की चपेट में आने से तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हमला जियारत जिले के मांगी डेम इलाके में हुआ।

विज्ञापन


प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवाणी ने बताया कि जिले के मांगी डेम इलाके में सुरक्षा कर्मी जिस वाहन से गश्त कर रहे थे, उसके बारूदी सुरंग के ऊपर से गुजर जाने से एक भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में तीन कर्मियों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायलों का क्वेटा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार, मांगी डेम में काम करने वाले चार मजदूरों का हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिन्हें छुड़वाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed