फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak summoned India's Acting High Commissioner Gaurav Ahluwalia over anti-Pak protest in New Delhi

भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को पाक ने किया तलब

Wed, 20 Feb 2019 01:39 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 20 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pak summoned India's Acting High Commissioner Gaurav Ahluwalia over anti-Pak protest in New Delhi

पाकिस्तान ने भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया। पाकिस्तान ने उन्हें तलब कर पुलवामा हमले के बाद नई दिल्ली में पाकिस्तान के दूतावास के पास हुए विरोध प्रदर्शन पर अपनी आपत्ति जताई। 

विज्ञापन


विशेष सचिव (एशिया पैसीफिक) इमतियाज अहमद ने कार्यवाहक उच्चायुक्त से कहा कि 18 फरवरी को भारतीय सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी पाकिस्तान हाउस के पास पहुंचे और उन्होंने गेट हिलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


विशेष सचिव ने पाकिस्तान सरकार की मांग दोहराते हुए कहा कि भारत सरकार सुरक्षा चूक की तुरंत जांच कराए। साथ ही नई दिल्ली में स्थित उच्चायोग व वहां कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिजनों की सुरक्षा को और मुस्तैद करे ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पाकिस्तान ने बीकानेर के स्थानीय प्रशासन द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में जिला छोड़ने के आदेश देने पर भी अपनी नाराजगी जताई। मालूम हो कि सोमवार को बीकानेर के स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों को जिला छोड़ने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed