{"_id":"5c1985fcbdec2257132aabcd","slug":"pak-senate-passes-condemnation-motion-on-pulwama-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा एनकाउंटर पर पाक की सीनेट ने निंदा प्रस्ताव किया पारित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुलवामा एनकाउंटर पर पाक की सीनेट ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
Wed, 19 Dec 2018 05:12 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 19 Dec 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की सीनेट ने कश्मीर के पुलवामा जिले में हाल में भारतीय सुरक्षा बल द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सर्वसम्मति से निंदा करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि शनिवार को पुलवामा में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सेना के भगोड़े और मोस्टवांटेड हिजबुल कमांडर जहूर अहमद ठोकर समेत तीन आतंकियों को ढेर किया था। इस दौरान सात पत्थरबाज भी मारे गए थे।
विज्ञापन
रेडियो पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता शेरी रहमान की ओर से पेश प्रस्ताव में कश्मीरियों को 'नैतिक व कूटनीतिक समर्थन जारी रखने के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई गई। प्रस्ताव में सरकार से कहा गया कि वह सीनेट में पारित पुराने प्रस्तावों को अमल में लाए और कश्मीर मुद्दे को सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने के लिए विशेष दूत नियुक्त करे।
विज्ञापन
कश्मीर विभाजन का अधूरा एजेंडा : राष्ट्रपति
वहीं पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने मंगलवार को कहा कि 'जम्मू-कश्मीर, विभाजन का एक अधूरा एजेंडा है और पाकिस्तान कश्मीरियों के 'संघर्षों को नैतिक, कूटनीतिक एवं राजनीतिक समर्थन देना जारी रखेगा। अलवी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे के हल के बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं है।
विज्ञापन