{"_id":"5c48051cbdec22073e1b4b33","slug":"pak-senate-keen-on-the-presence-of-american-senators-security-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी सीनेटर के सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी से पाक सीनेट खफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान से मुलाकात के दौरान अमेरिकी सीनेटर के सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी से पाक सीनेट खफा
Wed, 23 Jan 2019 01:27 PM IST
अजय सिंह
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री इमरान खान और शीर्ष अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मुलाकात के दौरान ग्राहम के निजी सुरक्षा अधिकारी की मौजूदगी को लेकर पाकिस्तानी संसदीय पैनल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और इस घटनाक्रम को देश के लिए अपमानजनक बताया है।
विज्ञापन
साउथ कैरोलिना के रिपब्लिकन सीनेटर ग्राहम ने रविवार को इमरान खान से मुलाकात की। यह मुलाकात इन खबरों की पृष्ठभूमि में हुई कि इस्लामाबाद द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान की मुलाकात के लिए तथा पड़ोसी अफगानिस्तान में तालिबान के साथ बीते 17 साल से चल रहे युद्ध के अंत के लिए फिर से बातचीत शुरू करने के उद्देश्य से दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
डॉन अखबार में मंगलवार में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि घरेलू मामलों की सीनेट की स्थायी समिति के अध्यक्ष और गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि सदस्य जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री खान के साथ ग्राहम की मुलाकात के दौरान उनके सुरक्षा कर्मी को वहां मौजूद रहने की अनुमति क्यों दी गई। मलिक ने गृह सचिव को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का आदेश भी दिया है। मलिक ने कहा कि खान के साथ ग्राहम की मुलाकात के दौरान अमेरिकी सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी देश के लिए अपमानजनक है।
विज्ञापन