फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Sharif expresses desire for Kashmir resolution

Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ ने जताई शांतिपूर्ण संबंधों की मंशा, पर कश्मीर को लेकर कसक कायम

Fri, 19 Aug 2022 03:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 19 Aug 2022 03:00 PM IST
सार

शरीफ ने विश्व समुदाय से आग्रह किया है कि वह दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता के लिए मददगार भूमिका निभाए। उनकी यह अपील कश्मीर मुद्दे पर द्विपक्षीय संबंधों में आए धीमेपन और पाकिस्तान से फैलने वाले सीमा पार आतंकवाद के बीच आई है। 

विज्ञापन
Pak PM Sharif expresses desire for Kashmir resolution
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों की मंशा जताई है। वह चाहते हैं कि दोनों देशों के रिश्ते समानता, न्याय व परस्पर आदर पर आधारित हों, लेकिन इसके साथ ही उनके मन में भी कश्मीर की कसक बाकी है। उन्होंने इसे हल करने पर जोर दिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शरीफ ने विश्व समुदाय से आग्रह किया है कि वह दक्षिण एशिया में शांति व स्थिरता के लिए मददगार भूमिका निभाए। उनकी यह अपील कश्मीर मुद्दे पर द्विपक्षीय संबंधों में आए धीमेपन और पाकिस्तान से फैलने वाले सीमा पार आतंकवाद के बीच आई है। 
विज्ञापन


शहबाज शरीफ ने ये बातें पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त नील हॉकिन्स के साथ गुरुवार को बैठक के दौरान कहीं। 'डॉन' न्यूजपेपर ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के हवाले से ये रिपोर्ट प्रकाशित की है। शरीफ ने हॉकिन्स से कहा कि पाकिस्तान समानता, न्याय और आपसी सम्मान के सिद्धांतों के आधार पर भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। शरीफ ने कश्मीर के संबंध में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार इस विवाद का न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान निकालना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त वातावरण में इस्लामाबाद के साथ सामान्य पड़ोसी जैसे संबंध चाहता है। लेकिन आतंकवाद और शत्रुता मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।


अगस्त 2019 में भारत ने जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला संविधान का अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया है। इसके साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की। इसका पाकिस्तान को और बुरा लगा है। भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग था, है और रहेगा। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान से वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी सभी दुष्प्रचार को रोकने की भी सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed