फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak govt targets more social media platforms; restricted across multiple service providers

Pakistan: पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शहबाज सरकार का एक्शन, एक्स के बाद इन एप्स पर लगाया प्रतिबंध

Thu, 18 Jul 2024 07:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 18 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

पाकिस्तान सरकार की तरफ से छह महीने से ज्यादा तक सोशल मीडिया एक्स को ब्लॉक करने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- फेसबुक, इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा है। जिसे सरकार के देश में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की योजना के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Pak govt targets more social media platforms; restricted across multiple service providers
पाकिस्तान में अब बैन किए गए ये सोशल मीडिया एप - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में बुधवार से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जिससे यूजर्स को कई इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आईएसपी) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ यूजर्स को मेटा के अन्य ऐप जैसे कि व्हाट्सएप को भी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतिबंध पर सरकार ने नहीं दिया आधिकारिक बयान
हालांकि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगाए गए प्रतिबंधों के बारे में अभी तक पाकिस्तानी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जबकि यह प्रतिबंध उच्च न्यायपालिका, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के बीच चल रही खींचतान के बीच आया है।
विज्ञापन


मुहर्रम के दौरान पंजाब प्रांत में लगा था प्रतिबंध 
मुख्यमंत्री मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पहले 6 से 11 मुहर्रम (13 से 18 जुलाई) तक पंजाब में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म - यूट्यूब, एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था। ताकि पवित्र महीने के दौरान नफरत फैलाने वाली सामग्री, गलत सूचना को नियंत्रित किया जा सके और सांप्रदायिक हिंसा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरसंचार कंपनी सरकार के जवाब का कर रही इंतजार
मामले में दूरसंचार कंपनी नायटेल ने गुरुवार को एक्स पर कहा- पिछले दो दिनों से देश भर में सभी सेवा प्रदाताओं के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम सेवाए बाधित हैं। यह रुकावट पहले से ही प्रतिबंधित एक्स के अतिरिक्त है। इस रुकावट के कारणों और इस प्रतिबंध को कब हटाया जाएगा, इस बारे में हम पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण से जवाब का इंतजार कर रहे हैं।

कई नेता और सेना प्रमुख ने की थी बैन की मांग
पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवारों के आक्रोश के बाद, 17 फरवरी, 2024 से एक्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जबकि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को शातिर मीडिया घोषित कर चुके हैं और इस डिजिटल आतंकवाद से लड़ने की जरुरत पर जोर दे चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, जिनके पास विदेश मंत्री का पद भी है, ने भी सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है।


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लगाया बैन- सरकार
अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाए जाने के बाद से सेना और सरकार दोनों को सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। पाकिस्तान सरकार ने तब से इमरान खान की पार्टी की दर्जनों सोशल मीडिया गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है। वहीं लगभग पांच महीने तक एक्स पर लगे प्रतिबंध पर चुप्पी साधने के बाद, पाकिस्तान की आंतरिक मंत्रालय ने हाल ही में एक उच्च न्यायालय को बताया कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि एक्स शांति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है क्योंकि यह गलत सूचना फैलाता है और हिंसा भड़काता है। जबकि शहबाज सरकार ने यह भी कहा कि एक्स पर प्रतिबंध खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed