{"_id":"630fda17d6a52776e33f6b91","slug":"pak-fm-miftah-ismail-says-pakistan-govt-to-consult-coalition-partners-on-importing-goods-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: भारत से माल खरीदने के लिए गठबंधन भागीदारों से बात करेगा पाकिस्तान, बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: भारत से माल खरीदने के लिए गठबंधन भागीदारों से बात करेगा पाकिस्तान, बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट
Thu, 01 Sep 2022 03:31 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 01 Sep 2022 03:31 AM IST
सार
भारत से खाद्य सामान आयात करने का विचार सबसे पहले सोमवार को वित्त मंत्री द्वारा लाया गया था क्योंकि देश में बाढ़ के चलते सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है। पाकिस्तान की कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने सरकार से संपर्क कर कहा है कि उन्हें भूमि सीमा से भारतीय खाद्य पदार्थ लाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
पाकिस्तानी वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल।
- फोटो : Twitter@MiftahIsmail
विस्तार
पाकिस्तानी वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि सरकार गठबंधन सहयोगियों व प्रमुख हितधारकों से परामर्श के बाद भारत से माल आयात पर विचार करेगी। बता दें, नकदी की कमी व देशभर में बाढ़ के चलते खाद्य पदार्थों के बढ़ते मूल्य स्थिर करने के लिए भारत से सामान खरीदना चाहता है।
विज्ञापन
भारत से खाद्य सामान आयात करने का विचार सबसे पहले सोमवार को वित्त मंत्री द्वारा लाया गया था क्योंकि देश में बाढ़ के चलते सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट हो चुकी है। पाकिस्तान की कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने सरकार से संपर्क कर कहा है कि उन्हें भूमि सीमा से भारतीय खाद्य पदार्थ लाने की अनुमति दी जाए। अब वित्त मंत्री ने एक ट्वीट में कहा है कि इसके लिए सरकार अपने गठबंधन सहयोगियों से परामर्श कर फैसला करेगी। इस बीच, पाकिस्तान ने खाद्य संकट के मद्देनजर ईरान और अफगानिस्तान से प्याज व टमाटर आयात करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
6.5 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को देखभाल की सख्त जरूरत
पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 6.5 लाख गर्भवती महिलाओं को आपदा से निपटने के लिए तत्काल देखभाल की सख्त जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने यह चेतावनी दी है कि देश में इस बाढ़ के दौरान लिंग आधारित हिंसा का खतरा भी बढ़ गया है क्योंकि तीन माह में पूरे पाकिस्तान में आई बाढ़ के चलते करीब 10 लाख घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 6.5 लाख में से 73,000 को अगले माह प्रसव होना है।
विज्ञापन