फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak defence minister warns India it would strike any structure built on Indus River

Pakistan: 'सिंधु नदी पर कोई भी ढांचा बना, तो हमला करेंगे...' पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत को गीदड़ भभकी

Sat, 03 May 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 May 2025 11:10 PM IST
सार

Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। अब उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि अगर सिंधु नदी पर कोई ढांचा बनेगा तो उस पर हमला करेंगे। 

विज्ञापन
Pak defence minister warns India it would strike any structure built on Indus River
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध एक बार फिर पटरी से उतर गए हैं। हमले के बाद भारत ने कई जवाबी कदम उठाए हैं। इनमें एक कदम सिंधु जल समझौते को निलंबित करना भी शामिल है। इसे बौखलाए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर गीदड़भभकी दी है। आसिफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारत ने सिंधु जल संधि का उल्लंघन करते हुए सिंधु नदी पर कोई ढांचा बनाया, तो पाकिस्तान उस पर हमला करेगा। 

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के बाद दोनों के देशों के बीच तनाव बढ़ गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जो दोनों देशों के बीच पानी के बंटवारे से जुड़ी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सिंगापुर आम चुनाव में PAP बड़ी जीत की ओर अग्रसर, 66 साल से सत्तारूढ़ है PM लॉरेंस की पार्टी; जानें नतीजों के अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम में कहा, अगर वे (भारत) कोई ढांचा (सिंधु नदी पर) बनाने की कोशिश करते हैं, तो हम उस पर हमला करेंगे। उन्होंने कहा, सिंधु नदी पर कोई भी निर्माण पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामकता मानी जाएगी। आसिफ ने कहा, आक्रामकता केवल तोप या गोली चलाना नहीं होती, इसके कई रूप होते हैं। पानी को रोकना या मोड़ना भी ऐसा ही एक रूप है, जिससे लोग भूखे-प्यासे मर सकते हैं। 

 
उन्होंने आगे कहा, अगर उन्होंने कोई निर्माण करने की कोशिश की तो पाकिस्तान उस ढांचे को तबाह कर देगा। हालांकि, उन्होंने आगे यह भी कहा कि फिलहाल पाकिस्तान इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाएगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खोखलेपन की खुली पोल: सेना के पास महज चार दिन का हथियार, गोला-बारूद की किल्लत; 96 घंटे टिकेगा...

पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के इस कदम के खिलाफ औपचारिक कूटनीतिक नोट भेजने की तैयारी कर रहा है। यह फैसला पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, कानून मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय की आपसी बातचीत के बाद किया गया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने शनिवार को अब्दाली मिसाइल प्रणाली का भी अभ्यास किया। यह जमीन से जमीन तक मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज 450 मीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed