{"_id":"5c803a84bdec221445020c41","slug":"pak-army-says-there-is-no-jaish-e-muhammed-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की सेना का एक और झूठ, देश में नहीं है जैश-ए-मुहम्मद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक की सेना का एक और झूठ, देश में नहीं है जैश-ए-मुहम्मद
Thu, 07 Mar 2019 02:54 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले को अपनी करतूत बताने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद को बचाने के लिए पाक की सेना ने नई चाल चली है। पाक की सेना ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में मौजूद ही नहीं है। पाक की सेना का यह बयान तब आया है जब हाल में देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया था कि इस आतंकी संगठन का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान में मौजूद है।
विज्ञापन
इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, ‘जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में नहीं है। यह संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तान के द्वारा प्रतिबंधित है।’ वहीं उनसे जब यह सवाल किया गया कि क्या पुलवामा हमले के बाद दोनों देश युद्ध के कगार पर खड़े हैं?
विज्ञापन
उन्होंने सीएनएन से बातचीत में कहा, ‘मैं कहूंगा कि युद्ध के करीब थे क्योंकि उन्होंने (भारत) हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, हमने जवाब दिया। एलओसी पर हम आमने-सामने थे। दशकों से एलओसी पर सैनिक मौजूद हैं, लेकिन भारत की कार्रवाई और उसके बाद हमारे जवाब के चलते दोनों पक्षों ने सुरक्षा उपाय किए हैं।’
विज्ञापन