{"_id":"5d019255bdec22076a49bea5","slug":"pak-army-fully-capable-and-ready-to-respond-to-any-threat-gen-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना प्रमुख बाजवा की गीदड़भभकी, कहा- फौज किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक सेना प्रमुख बाजवा की गीदड़भभकी, कहा- फौज किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार
Thu, 13 Jun 2019 05:31 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को कहा कि उनकी फौज ‘पूरी तरह से सक्षम’ है और देश के सामने आने वाले किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार है। बाजवा रावलपिंडी में जनरल मुख्यालय में आयोजित फॉरमेशन कमांडर्स के सालाना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जनरल बाजवा ने फरवरी में भारत के साथ टकराव के दौरान ‘कड़ी प्रतिक्रिया’ देने की भी सराहना की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस साल फरवरी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और वे लगभग युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे। बता दें कि इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकवादियों के प्रशिक्षण ठिकानों को निशाना बनाकर नेस्तनाबूत कर दिया था जिसके एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी हमला किया था।
विज्ञापन