फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PAANK stated Protests trigger again after four baloch individuals went missing in Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान में चार बलूच युवक लापता, बलूचिस्तान में लोगों ने फिर शुरू किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 26 Mar 2024 05:03 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 05:03 AM IST
सार

पाकिस्तान में एक अन्य सामाजिक संगठन, वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स (वीबीएमपी) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लापता व्यक्तियों में से एक अमीर हमजा का परिवार अपने प्रियजन की वापसी की मांग को लेकर एक छोटा सा विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहा है। 

विज्ञापन
PAANK stated Protests trigger again after four baloch individuals went missing in Pakistan
प्रदर्शन करते बलूचिस्तान के लोग(File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलूचिस्तान के तीन अलग-अलग जिलों से सोमवार को कथित तौर पर चार बलूच युवक लापता हो गए, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन की मानवाधिकार शाखा (PAANK) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बलूचिस्तान में चार और युवकों को पाकिस्तानी सेना ने जबरन गायब कर दिया है। ऐसी घटनाएं हर दूसरे दिन तेज हो रही हैं। हमें बलूचिस्तान के तीन अलग-अलग जिलों अवारान, खुजदार और मस्तुंग से चार लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। पीड़ितों में से दो सगे भी भाई हैं।' 
विज्ञापन


उसी पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है 'पाकिस्तानी बलों द्वारा जबरन गायब करने के ये घृणित कार्य मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन और प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के साथ गंभीर अन्याय हैं। इस तरह के कार्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को उनके निंदनीय कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। अधिकारियों को इन गुमशुदा लोगों की जांच करने और लापता चारों युवकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।' 
विज्ञापन


पाकिस्तान में एक अन्य सामाजिक संगठन, वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स (वीबीएमपी) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लापता व्यक्तियों में से एक अमीर हमजा का परिवार अपने प्रियजन की वापसी की मांग को लेकर एक छोटा सा विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहा है। इससे पहले, सरगोधा से एक बलूच मेडिकल छात्र को कथित तौर पर जबरन गायब करने के विरोध में बलूच छात्र परिषद (बीएससी) पंजाब ने शनिवार को लाहौर में एक रैली आयोजित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed