फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Overdue Book Returned To US Library 119 Years Later

US: 119 साल पहले लाइब्रेरी से ली गई किताब अब लौटाई गई, 141 साल पुरानी बुक के आखिरी पन्ने पर लिखी हैं खास बातें

Mon, 10 Jul 2023 09:28 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मैसाचुसेट्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,मैसाचुसेट्स Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 09:28 AM IST
सार

'विद्युत के विकास' लिखी गई जेम्स क्लर्क मैक्सवेल की 'एन एलीमेंट्री ट्रीटीज ऑन इलेक्ट्रिसिटी' को 1904 में  1904 में मैसाचुसेट्स में न्यू बेडफोर्ड फ्री पब्लिक लाइब्रेरी से इश्यू कराया गया था। बता दें कि यह किताब 1882 में यानी आज से लगभग 141 साल पहले प्रकाशित हुई थी।

विज्ञापन
Overdue Book Returned To US Library 119 Years Later
119 साल बाद वापस मिली किताब। - फोटो : New Bedford Free Public Library

विस्तार

अक्सर लोग लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने जाते हैं, कई बार वहां से किताबों को इश्यू भी करा लेते हैं। हालांकि इसे रखने की एक समय सीमा भी होती है। तय समय पर इसे न लौटाया जाए तो उस पर हर दिन के हिसाब से विलंब शुल्क भी लगाया जाता है, लेकिन अगर किसी किताब को सालों तक लौटाया ही न जाए। कुछ ऐसा ही अमेरिका की एक लाइब्रेरी में सामने आया है। यहां एक किताब 119 साल बाद लाइब्रेरी में वापस आई है। न्यू बेडफोर्ड फ्री पब्लिक लाइब्रेरी ने इसकी तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी साझा की हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विद्युत के विकास' लिखी गई जेम्स क्लर्क मैक्सवेल की 'एन एलीमेंट्री ट्रीटीज ऑन इलेक्ट्रिसिटी' को 1904 में  1904 में मैसाचुसेट्स में न्यू बेडफोर्ड फ्री पब्लिक लाइब्रेरी से इश्यू कराया गया था। बता दें कि यह किताब 1882 में यानी आज से लगभग 141 साल पहले प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किताब मैसाचुसेट्स से लगभग 900 मील दूर वेस्ट वर्जीनिया में एक दान संग्रह तक पहुंच गई। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी लाइब्रेरीज में दुर्लभ पुस्तकों के क्यूरेटर स्टीवर्ड प्लिन ने सदियों पुरानी  इस किताब को चैरिटी बिन से निकाला। उन्होंने पाया कि किताब पर अभी भी 'विड्रा' का स्टीकर बरकरार था। उस स्टीकर का तात्पर्य था कि किताब अभी भी लाइब्रेरी की संपत्ति है। इसके बाद प्लीन ने मेल द्वारा न्यू बेडफोर्ड फ्री पब्लिक लाइब्रेरी को किताब वापस भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू बेडफोर्ड फ्री पब्लिक लाइब्रेरी ने शेयर की तस्वीरें
न्यू बेडफोर्ड फ्री पब्लिक लाइब्रेरी ने अपने फेसबुक पेज पर लौटाई गई किताब की तस्वीरें साझा कीं हैं। साथ ही यह भी लिखा कि लाइब्रेरी की किसी ओवरड्यू किताब को लौटाने में कभी देर नहीं होती! आज, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के रेयर बुक्स क्यूरेटर को उनके दान में हमारे विशेष संग्रह की किताबों में से एक मिली।

लगता इतना विलंब शुल्क
न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू बेडफोर्ड पब्लिक लाइब्रेरी में प्रतिदिन 5 प्रतिशत विलंब शुल्क है। और लाइब्रेरी में अधिकतम विलंब शुल्क सीमा $2 (लगभग 164 रुपये) है।  हालांकि, अगर किताब पर लाइब्रेरी के प्रतिदिन पांच सेंट के विलंब शुल्क को लागू किया जाए तो विलंब शुल्क $2,483 (लगभग 2 लाख रुपये) होगा। 


लिखीं हैं सौ साल से भी ज्यादा पुरानी बातें
इस किताब के आखिर में और शुरुआत के पन्नों में सौ साल से भी ज्यादा पुरानी चीजें लिखी हुई हैं। जैसे कब-कब किताबों को इश्यू किया गया था और फिर रिटर्न कब हुई साथ ही आखिरी बार कब इसे इश्यू किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed