फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 2,200 Sikh pilgrims arrive in Pakistan to celebrate Baisakhi Festival

बैसाखी का जश्न मनाने के लिए भारत से 2,200 से ज्यादा सिख तीर्थयात्री पहुंचे पाकिस्तान 

Fri, 12 Apr 2019 10:15 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, लाहौर
भाषा, लाहौर Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 12 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Over 2,200 Sikh pilgrims arrive in Pakistan to celebrate Baisakhi Festival
सिख तीर्थयात्री (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हसन अब्दाल के गुरुद्वारा पंजा साहिब में बैसाखी उत्सव का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को 2,200 से अधिक सिख तीर्थयात्री भारत से यहां पहुंचे।

विज्ञापन


दो विशेष ट्रेनों से वाघा रेलवे स्टेशन पहुंचे तीर्थयात्रियों की अगवानी इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के सचिव तारिक खान और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह ने की।
विज्ञापन


ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘कुल 2,266 सिख श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों से यहां पहुंचे है। इसके बाद वे हसन अब्दाल (अटक) गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए रवाना हो गये।’ उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किये गये है और उनकी सुरक्षा के लिए बलों और रेंजर्स को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाशमी ने कहा कि तीर्थयात्री यहां अपने 10 दिन के प्रवास के दौरान गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब समेत पंजाब प्रांत के अन्य गुरुद्वारों की यात्रा भी करेंगे। उन्होंने बताया कि वे 21 अप्रैल को भारत के लिए रवाना होंगे।


भारतीय प्रतिनिधिमंडल के नेता सरदार वरमिन्दर सिंह खालसा ने उम्मीद जताई कि सरकार गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा जारी करेगी। भारत और पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर खोलने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed