फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US News: Cars Parked Strategically in Lord Ram Formation Hold Dazzling Light Show Ayodhya Ram Temple

US: अमेरिका के हिंदुओं में राम मंदिर को लेकर उत्साह, एक साथ 350नकारों की लाइटों से जगमगाया मैरीलैंड

Sun, 14 Jan 2024 09:29 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Jan 2024 09:29 AM IST
सार

America VHP Light Show in Maryland: अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने लाइट शो आयोजित किया। इसमें लोगों को भगवान राम की छवियों वाले झंडे पकड़े हुए और 'जय श्री राम', 'राम लक्ष्मण जानकी' और 'जय श्री हनुमान की' के नारे लगाते हुए सुना गया।

विज्ञापन
US News: Cars Parked Strategically in Lord Ram Formation Hold Dazzling Light Show Ayodhya Ram Temple
अमेरिका के हिंदुओं में राम मंदिर को लेकर उत्साह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम नगरी को सजाया जा रहा है। देश ही नहीं दुनिया में भी राम मंदिर के अभिषेक समारोह को लेकर उत्साह है। इसी को लेकर, हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने 'जय श्री राम' के नारों के बीच मैरीलैंड में एक टेस्ला म्यूजिकल लाइट शो का आयोजन किया। ये लाइट शो देखने लायक था।

विज्ञापन


अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा आयोजित लाइट शो में लोगों को भगवान राम की छवियों वाले झंडे पकड़े हुए और 'जय श्री राम', 'राम लक्ष्मण जानकी' और 'जय श्री हनुमान की' के नारे लगाते हुए सुना गया। लाइट शो में 350 से अधिक कारों ने भाग लिया। वाशिंगटन, वर्जीनिया और मैरीलैंड के भारतीय अमेरिकियों ने कारों की लाइट को एक साथ बंद और खोल कर शानदार रोशनी बिखेरी। बता दें, कारें मैरीलैंड के श्री भक्त अंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुईं, जो 'अयोध्या वे' नामक सड़क पर स्थित है। सभी रंगों के टेस्ला ने अपने हेडलाइट्स और टेललाइट्स से जगह को रोशनी से जगमगा दिया था। ये रात वाकई देखने लायक थी। 
विज्ञापन


आज गर्व का पल
अमेरिका के विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, 'भगवान राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। हिंदुओं की पहचान को बनाए रखा है। आज गर्व का पल है। ज्यादा से ज्यादा लोग अपना सिर ऊंचा करके चल रहे हैं। गर्व से खुद को हिंदू-अमेरिकी कह रहे हैं। हम कोठारी बंधुओं और हजारों अन्य लोगों के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
350 से अधिक कारों ने निकाली रैली
अयोध्या से लेकर अमेरिका तक श्रीराम के प्रति आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले दुनिया भर में चल रहे कार्यक्रमों और समारोहों के बीच हिंदू समुदाय के लोगों ने भगवान राम की तस्वीर वाले झंडे लेकर न्यू जर्सी शहर में 350 गाड़ियों के साथ रैली निकाली। हिंदू अमेरिकी समुदाय ने अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए कई और कार्यक्रमों की योजना बनाई है। अमेरिका की विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मैरीलैंड राज्य में एपिक टेस्ला म्यूजिकल लाइट शो का आयोजन किया। विहिप ने 15 जनवरी से विजुअल सेलिब्रेशन शुरू किया है। हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा कि बिलबोर्ड्स के जरिये अमेरिका के हिंदू अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। हम इस आयोजन का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।  

भक्ति और उत्साह का माहौल
मैरीलैंड के एक युवा प्रोग्रामर सात्विक गुडीपति ने कहा कि सभी लाइट शो को यूएसबी फ्लैश ड्राइव के माध्यम से लोड किए गए सॉफ्टवेयर का उपयोग करके प्रदर्शित किया गया था। अयोध्या मंदिर के उद्घाटन से पहले श्री राम भगवान के प्रति भक्ति और उत्साह का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रत्येक लाइट को अलग-अलग तरीके से प्रोग्राम किया गया था।
 

1992 से सुन रहा हूं कि राम मंदिर बनेगा
वर्जीनिया के रहने वाले प्रशांत ने कहा, 'यहां आना और इस लाइट शो का हिस्सा बनना वास्तव में प्रेरणादायक है। 1992 से सुन रहा हूं कि राम मंदिर बनेगा। हालांकि, अब यह सच होने जा रहा है। मैं अब गर्व से कह सकता हूं कि अयोध्या में भक्तों के लिए राम मंदिर खुलने वाला है।'

सौ मील का रास्ता तय
इससे पहले, ह्यूस्टन में भी रैली निकाली जा चुकी है। राम मंदिर, भारतीय ध्वज और अमेरिकी ध्वज की तस्वीर वाले भगवा बैनर लिए 500 से अधिक लोगों ने 216 कारों की एक रैली निकाली थी। इस रैली ने सौ मील का रास्ता तय किया था। रैली को ह्यूस्टन के समाजसेवी जुगल मलानी ने श्री मीनाक्षी मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और यह रिचमंड के श्री शरद अंबा मंदिर में दोपहर बाद संपन्न हुई थी।

ह्यूस्टन की व्यस्त सड़कों को पार करते हुए एक ट्रक के नेतृत्व में रैली निकाली गई थी। जय श्री राम के नारे की गूंज के साथ निकाली गई रैली छह घंटे में 11 मंदिरों में रुकी थी। करीब 2,000 युवा और बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भजनों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर में मौजूद हर एक व्यक्ति 'जय श्री राम' के नारे और शंख की आवाज में मंत्रमुग्ध दिखा। लिविंग प्लैनेट फाउंडेशन की संस्थापक कुसुम व्यास ने कहा था कि राम भक्तों के साथ इस पल का अनुभव करना बड़ा आनंददायक था। 


प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह...पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पोस्ट की तस्वीर
राम नाम के भक्तिसागर में पाकिस्तान के पूर्व हिंदू टेस्ट क्रिकेटर दानिश कनेरिया भी गोते लगा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आने पर उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ आठ दिन का है इंतजार। इसके बाद उन्होंने बोलो जय जय श्रीराम का उद्घोष भी लगाया। कनेरिया पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच में 261 विकेट ले चुके हैं। फोटो में वह हाथ में भगवा रंग का झंडा लिए दिख रहे हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed