फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इस शहर में गे प्राइड परेड में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Fri, 03 Aug 2018 02:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Over 15 thousand people marched in Gay Pride Parade in Jerusalem

इजरायल की राजधानी येरुशलम में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने सालाना गे प्राइड परेड (समलैंगिक गर्व परेड) में हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि परेड में करीब 15 हजार लोगों ने शिरकत की थी।

Over 15 thousand people marched in Gay Pride Parade in Jerusalem

इस दौरान लोगों ने इंद्रधनुष बने हुए झंडे हाथों में लिए हुए थे। समलैंगिक जोड़े इस परेड में बेहद खुश दिख रहे थे। समलैंगिक जोड़ों में से किसी ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था तो किसी ने हाथों में बोर्ड लिया हुआ था जिनपर लिखा था 'बराबर होने पर गर्व है' तो किसी साइन बोर्ड पर लिखा था 'मैं पिता बनना चाहता हूं।'

Over 15 thousand people marched in Gay Pride Parade in Jerusalem

वहीं कई ऐसे लोग भी दिखे जिन्होंने इस परेड का जमकर विरोध किया। उन्होंने भी हाथों में साइन बोर्ड थामे हुए थे जिनपर लिखा था 'इजरायल एक पवित्र भूमि है न कि समलैंगिक भूमि।' इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस और अधिकारियों से झड़प भी हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Over 15 thousand people marched in Gay Pride Parade in Jerusalem

लोगों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर क्रोध भी व्यक्त किया। बीते महीने पीएम ने वचन दिया था कि गे पिताओं के लिए सरोगेसी का कानून पारित किया जाएगा लेकिन बाद में उन्होंने इसके विरोध में वोट दिया। माना जा रहा है कि उन्होंने रूढ़िवादी यहूदी गठबंधन सहयोगियों के दबाव में आकर ऐसा किया होगा। इसी बात पर लोगों ने नारा लगाते हुए यह भी कहा कि नेतन्याहू होमोफोब (समलैंगिक लोगों से घृणा करने वाला) है।

विज्ञापन
Over 15 thousand people marched in Gay Pride Parade in Jerusalem

इस परेड से पहले पुलिस ने कहा था कि वह किसी भी तरह की अशांति फैलने नहीं देंगे और इसमें हिस्सा लेने वालों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। बता दें इससे पहले साल 2015 में शहर में आयोजित गे प्राइड परेड पर जानलेवा हमला किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed