फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Outcry in Britain due to new virus increased tension in the world England gets new name sick of Europe

ब्रिटेन में हाहाकार, दुनिया में बढ़ा तनाव, मिला नया नाम 'यूरोप का बीमार'

Tue, 22 Dec 2020 06:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 22 Dec 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Outcry in Britain due to new virus increased tension in the world England gets new name sick of Europe
ब्रिटेन में मिला कोरोना का नया रूप - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का नया प्रकार मिलने के बाद ब्रिटेन का नया नाम 'यूरोप का बीमार' देते हुए सोमवार को महाद्वीप के कई देशों ने उससे संपर्क काट लिया। ब्रिटेन में जहां इससे हाहाकार मचा हुआ है वहीं पूरी दुनिया फिर से तनाव में आ गई है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के सुपरमार्केट में आपूर्ति रुकती जा रही है। परिजनों के पास जाने को आतुर लोगों में भय का माहौल है। पीएम बोरिस जॉनसन द्वारा यहां मिलने वाले वायरस के नए रूप को देश के लिए बेहद खतरनाक बताने के बाद बाकी देश खुद को बचाने में जुट गए हैं। इससे ब्रिटेन के हालात विकट होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड को मिला नया नाम 'यूरोप का बीमार' 
ब्रिटेन सरकार ने लंदन व आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.60 करोड़ लोगों पर पाबंदियां सख्त कर दी हैं। वहीं क्रिसमस को लेकर दी जा रही छूट भी वापस ली जा रही है। कई यूरोपीय देशों ने यहां के लिए सामान परिवहन पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सुपरमार्केट को हो रहा है, जिनके पास सप्लाई रुक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी सुपरमार्केट चेन सेन्सबरी ने बयान दिया कि अगर यूरोप से फिर से संपर्क कायम कर जल्द सप्लाई शुरू नहीं होती है तो कुछ ही दिनों में स्टोर खाली नजर आने लगेंगे। ब्रिटेन साल के इस समय में सब्जियां व फलों से लेकर कई अन्य खाद्य पदार्थो की सप्लाई के लिए यूरोप व विश्व के अन्य देशों पर निर्भर रहता है।

पाउंड और स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाउंड में 2 सेंट की गिरावट दर्ज हुई। एक पाउंड 1.3 279 डॉलर का हो गया। यहां के स्टॉक एक्सचेंज एफटीएससी में 2.8 प्रतिशत तक गिरावट आई। ब्रिटिश एयरवेज की कंपनी आईएजी के स्टॉक 15 प्रतिशत गिरे तो ईजी जेट व विज एयर होल्डिंग भी करीब 11 प्रतिशत गिरे। इसका असर दुनिया भर के बाजारों पर भी दिखा और सभी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।

ब्रिटेन में सामान खरीदने उमड़ी भीड़
दुनिया के दूसरे देशों और फ्रांस द्वारा सीमा बंद करने के एलान के बाद ब्रिटेन के सुपर मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इतनी खरीदारी कर ली कि कई सुपरमार्केट खाली हो गए। लोगों को खाने-पीने का जो भी सामान मिला वह खरीद कर भागने में जुटे रहे।


अचानक हुए इस फैसले के ब्रिटेन के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानों पर भीड़ लगने से अव्यवस्था की स्थिति हो गई। लोगों को क्रिसमस और नए वर्ष से पहले हालात अधिक खराब होने की आशंका है इस कारण लोगों ने जरूरी सामान खरीद कर घर में भर लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed