{"_id":"677f3bfaa6e19ca49701e401","slug":"opposition-to-trump-s-proposal-to-include-canada-in-the-us-officer-said-what-if-we-buy-two-american-states-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा को US में शामिल करने के ट्रंप के प्रस्ताव का विरोध, अफसर बोले- हम दो अमेरिकी राज्य खरीद लें तो?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा को US में शामिल करने के ट्रंप के प्रस्ताव का विरोध, अफसर बोले- हम दो अमेरिकी राज्य खरीद लें तो?
Thu, 09 Jan 2025 08:31 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:31 AM IST
सार
कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने को लेकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं। ट्रंप के प्रस्ताव का एक कनाडाई अधिकारी ने विरोध किया है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि हम अमेरिका के दो राज्यों को खरीद लें तो कैसा रहेगा?
विज्ञापन
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडाई अफसर डग फोर्ड।
- फोटो : एक्स/@fordnation/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने को लेकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार बयान दे रहे हैं। इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। वहीं ट्रंप के प्रस्ताव का एक कनाडाई अधिकारी ने विरोध किया है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि हम अमेरिका के दो राज्यों को खरीद लें तो कैसा रहेगा?
विज्ञापन
ट्रंप के प्रस्ताव का विरोध करते हुए फोर्ड ने कहा कि मैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को एक जवाबी प्रस्ताव देता हूं। अगर हम अलास्का खरीद लें तो कैसा रहेगा? साथ ही हम मिनेसोटा और मिनियापोलिस को भी खरीद लें? उन्होंने कहा कि आप जानते हैं यह यथार्थवादी नहीं है। मुझे पता है कि ट्रंप को ऐसी टिप्पणियां करना और मजाक करना पसंद है। लेकिन मैं इसे गंभीरता से लेता हूं। हो सकता है कि वह मजाक कर रहे हों, लेकिन मेरी निगरानी में ऐसा कभी नहीं होगा, कभी नहीं होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा को अमेरिका का 51वां स्टेट बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो नक्शे साझा किए। एक नक्शे में उन्होंने कनाडा को अमेरिका में दिखाया, दूसरे में उन्होंने कनाडा को लेकर अपने इरादे जाहिर किए। ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने के लिए आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे। सेना के इस्तेमाल पर ट्रंप ने कहा सैन्य बल की जरूरत नहीं, हम कनाडा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे। कनाडा की सुरक्षा पर अमेरिका प्रति वर्ष 200 अरब डॉलर बेवजह खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रूडो के इस्तीफे पर भी यही कहा
ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे को लेकर भी कुछ ऐसा ही कहा था। ट्रंप ने कहा था कि ट्रूडो ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया था कि अमेरिका अब कनाडा को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए भारी व्यापार घाटे और सब्सिडी का बोझ नहीं उठा सकता, जिसकी कनाडा को बने रहने के लिए आवश्यकता है। अगर कनाडा अमेरिका में विलय करता है, तो वहां कोई टैरिफ नहीं होगा, कर कम हो जाएंगे और वे रूसी-चीनी जहाजों के खतरे से सुरक्षित रहेंगे, जो लगातार उन्हें घेरे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा में बहुत से लोग 51वें राज्य होने का लुत्फ उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कनाडा अमेरिका के साथ जुड़ता है तो दोनों देशों के लिए यह एक महान राष्ट्र बन जाएगा।