बर्लिन में रहने वाले एक जाने-माने ओपेरा गायक, जिनकी शक्ल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलती है, उन्हें बार-बार सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया जा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, चीनी टिकटॉक की तरह ही डुआइन नाम के एक एप पर 63 वर्षीय लियू केकिंग का अकाउंट चीनी अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर 'नेता के रूप' का उल्लंघन करने के लिए बंद कर दिया गया था।
2 of 4
लियू केकिंग
- फोटो : social media
लियू केकिंग ने 10 मई को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया कि प्रोफाइल पिक्चर उल्लंघन के कारण उनके सोशल मीडिया हैंडल को सेंसर किया जा रहा है। लियू केकिंग 2019 के बाद से अपने डॉयिन अकाउंट के 41,000 फॉलोअर साथ गायन ट्यूटोरियल साझा करते हैं।
3 of 4
लियू केकिंग
- फोटो : social media
कथित तौर पर, उन्होंने लिखा, प्रिय दोस्तों, मेरे प्रोफ़ाइल चित्र के उल्लंघन के कारण मेरे डुआइन खाते को रिपोर्ट और प्रतिबंधित कर दिया गया है। मैंने अपनी पहचान सामग्री फिर से दी है, और मैं इस वक्त उनके अप्रूवल की प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह तीसरी बार है कि मेरे खाते पर छवि उल्लंघन के कारण प्रतिबंध लगाया गया है।
4 of 4
लियू केकिंग
- फोटो : social media
न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में, लियू केकिंग ने कहा कि उन्होंने एक और डुआइन अकाउंट खोला था लेकिन प्रोफाइल तस्वीर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने के कारण अधिकारियोंं ने अचानक से उसे हटा दिया। हालांकि, लियू केकिंग अभी भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं, लेकिन उनके वीडियो पर आने वाल कई टिप्पणियां ब्लॉक हैं।