फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   OPEC and allies agree to increase crude oil production

बड़ा फैसला: ओपेक और सहयोगी देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत

Fri, 02 Apr 2021 01:11 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट Published by: Amit Mandal Updated Fri, 02 Apr 2021 01:11 AM IST
सार

  • समूह ने मई से जुलाई के दौरान प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय किया है

विज्ञापन
OPEC and allies agree to increase crude oil production
OPEC

विस्तार

तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और सहयोगी देश तेल उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि वे मई से जुलाई के दौरान 20 लाख बैरल प्रतिदिन तक तेल उत्पादन बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे सतर्क रुख अपनाते हुए कोविड-19 महामारी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार के साथ कदम उठा रहे हैं। महामारी के दौरान मांग घटने से कीमत में गिरावट को थामने के इरादे से ओपेक और सहयोगी देशों ने पिछले साल उत्पादन घटाने का निर्णय किया था।
विज्ञापन


अब समूह ने मई से जुलाई के दौरान प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय किया है। समूह मई में साढ़े तेल लाख बैरेल प्रतिदिन, साढ़े तीन लाख बैरल प्रतिदिन जून में और चार लाख बैरल जुलाई में बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सऊदी अरब ने कहा कि वह खुद से 10 लाख बैरल प्रतिदिन अतिरिक्त उत्पादन की बहाली करेगा।  

धर्मेंद्र प्रधान ने की थी अपील 
इससे पहले पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओपेक देशों से अपील की थी कि कच्चे तेल के दाम में स्थिरता लाने के लिये वह उत्पादन पर लागू बंदिशों को कम करें। उनका मानना था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ते कच्चे तेल के दाम से आर्थिक क्षेत्र में आने वाला सुधार और मांग दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। 


ओपेक देशों की बैठक के बाद भारत के आग्रह के बारे में पूछे गये सवाल पर सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलाजीज बिन सलमान ने कहा था कि भारत को पिछले साल काफी कम दाम पर खरीदे गये कच्चे तेल के भंडार में से कुछ तेल का इस्तेमाल कर लेना चाहिए। 


तेल के दामों में राहत
पिछले कुछ दिनों से देश में तेल के दामों से लोगों को राहत मिली है। देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है। इस प्रकार पूरे पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव के चलते मार्च महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed