फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ontario slaps 25% tax increase on electricity export to US in response to Trump trade war World News In Hindi

टैरिफ नीति पर चौतरफा घिरे ट्रंप: चीन के बाद अब ओंटारियो ने भी किया पलटवार, बिजली पर 25% अतिरिक्त शुल्क का एलान

Tue, 11 Mar 2025 01:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 01:59 AM IST
सार

ट्रंप की टैरिफ पर चीन के बाद अब कनाडा का सबसे बड़े प्रांत ओंटारियो ने भी करारा जवाब दिया है।ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध का जवाब देते हुए 1.5 मिलियन अमेरिकियों से बिजली की कीमत पर 25% अधिक शुल्क वसूलेंगे। 

विज्ञापन
Ontario slaps 25% tax increase on electricity export to US in response to Trump trade war World News In Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड - फोटो : एक्स/@fordnation/ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को कनाडा, चीन समेत कई देशों में आक्रोश है। जहां अब चीन के द्वारा अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद अब कनाडा के सबसे बड़े प्रांत ओंटारियो ने भी ट्रंप के टैरिफ पर पलटवार करते हुए अमेरिकी राज्यों में ओंटारियो द्वारा दी जाने वाली बिजली की कीमतों में 25 प्रतिशत अधिक वसूलने का एलान किया है। 

विज्ञापन


ओंटारियो के प्रीमियर का एलान
मामले में ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने घोषणा की है कि सोमवार से वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध का जवाब देते हुए 1.5 मिलियन अमेरिकियों से बिजली की कीमत पर 25% अधिक शुल्क वसूलेंगे। बता दें कि ओंटारियो, जो मिनेसोटा, न्यूयॉर्क और मिशिगन जैसे अमेरिकी राज्यों को बिजली आपूर्ति करता है। इसी आधार पर ओंटारियो का ये कदम ट्रंप के व्यापारिक फैसलों के विरोध में उठाया गया है।
विज्ञापन


25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क का एलान
ओंटारियो की सरकार के अनुसार नए नियमों के तहत अमेरिका को बिजली बेचने वाले जनरेटर को 25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इससे ओंटारियो को प्रतिदिन लगभग $300,000 से लेकर $400,000 कनाडाई डॉलर तक का राजस्व मिलने की उम्मीद है, जिसका उपयोग प्रदेश के श्रमिकों, परिवारों और व्यवसायों को समर्थन देने में किया जाएगा। यह नया शुल्क अमेरिका पर कनाडा के पहले से लागू $30 बिलियन के टैरिफ का अतिरिक्त है, जिसमें अमेरिकी वस्त्र, जूते, मोटरसाइकिल और कुछ खाद्य और उपभोक्ता उत्पादों पर शुल्क लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद करने का भी संकेत
कनाडा के टोरंटो में एक समाचार सम्मेलन में डग फोर्ड ने कहा कि अगर अमेरिका ने शुल्क बढ़ाए तो मैं बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद करने में संकोच नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे अमेरिकी नागरिकों के लिए बहुत बुरा लगता है, जिन्होंने यह व्यापार युद्ध शुरू नहीं किया। साथ ही फोर्ड ने इसे पूरी तरह से राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों का परिणाम बताया।

क्यूबेक भी उठा सकता है ऐसा कदम
फोर्ड ने यह भी कहा कि हालांकि ट्रंप ने एक महीने की राहत दी थी, लेकिन ओंटारियो का यह टैरिफ लागू रहेगा, क्योंकि एक महीने की राहत से केवल अनिश्चितता बढ़ेगी। इतना ही नहीं क्यूबेक भी अमेरिका को बिजली निर्यात पर इसी तरह के कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

फोर्ड ने की कनाडा से तेल पर निर्यात लगाने की अपील
साथ ही प्रीमियर डग फोर्ड ने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से अमेरिका को तेल पर निर्यात कर लगाने की अपील की है। फोर्ड का कहना है कि अल्बर्टा जो प्रतिदिन 4.3 मिलियन बैरल तेल अमेरिका को भेजता है, अगर अचानक अमेरिकी गैस की कीमतों में भारी वृद्धि होती है तो इससे ट्रंप की नीतियों को कड़ा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकियों को अचानक उनकी गैस की कीमतों में एक डॉलर प्रति गैलन का इजाफा होता है तो वे गुस्से में आ जाएंगे।

ट्रंप की टैरिफ नीति पर बवाल
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते वाशिंगटन में अपने तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों, कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ़ लगा कर एक नया व्यापार युद्ध शुरू किया। इस कदम के बाद इन देशों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय बाज़ारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि, ट्रंप ने बाद में कहा कि उन्होंने कनाडा और मेक्सिको से आने वाले कई सामानों पर 25% टैरिफ़ को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है, इस निर्णय से व्यापार युद्ध की गंभीरता थोड़ी कम होने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed