फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one suspected terrorist arrested in dhaka bakery terror attack in 2016

ढाका हमला मामले में हथियार, विस्फोटक और पैसे मुहैया कराने वाला संदिग्ध गिरफ्तार 

Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, ढाका
भाषा, ढाका Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
one suspected terrorist arrested in dhaka bakery terror attack in 2016
बांग्लादेश में होली आर्टिजन बेकरी में हुआ था विस्फोट (फाइल फोटो)

बांग्लादेश के एक कैफे में साल 2016 में हुए हमले के लिए कथित तौर पर हथियार, विस्फोटक और धन मुहैया कराने वाले एक संदिग्ध चरमपंथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ऐंटी-क्राइम रैपिड ऐक्शन बटालियन ने बताया कि आतंकवादी को मध्य बांग्लादेश के गाजीपुर में एक बस से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान होली आर्टिजन बेकरी पर हमला मामले के संदिग्ध ममुनुर राशिद रिपन के रूप में हुई है। वह इस मामले में फरार चल रहा था। एक मीडिया संस्थान ने आरएबी के प्रवक्ता मुफ्ती महमूद खान के हवाले से बताया कि राशिद को रविवार की दोपहर एक बजे हलुआघाट से ढाका जाने के दौरान एक बस से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


आरएबी ने दावा किया कि प्रतिबंधित जमातुल मुजाहिदी बांग्लादेश(जेएमबी) को हथियार और पैसे मुहैया कराने वाला रिपन शीर्ष व्यक्ति है। इसी संगठन ने होली आर्टिजन बेकरी पर हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका के होली आर्टिजन बेकरी में एक जुलाई 2016 को हुए हमले में 19 वर्षीय एक भारतीय लड़की समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार 30 वर्षीय रिपन ने हमले के लिए धन, हथियार और विस्फोटक मुहैया कराया था। 

बेकरी में करीब 10 घंटे तक आतंकवादियों ने कब्जा जमाए रखा था। आतंकवादियों ने इस हमले में 18 विदेशी लोगों सहित 22 लोगों की हत्या कर दी थी। आरएबी के प्रवक्ता मुफ्ती महमूद खान के अनुसार गिरफ्तारी के समय रिपन के पास 1.27 लाख रुपये थे। 


खान ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार कर लिया है कि वह होली आर्टिजन बेकरी हमले का षडयंत्र रचने में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि आरएबी ने 2016 के आतंकी हमला मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों को मुक्त कराने की एक आतंकी षडयंत्र का पर्दाफाश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed