{"_id":"639463b934c5df70ec664a8c","slug":"one-person-was-killed-and-around-dozen-are-missing-after-an-explosion-at-block-of-flats-in-st-helier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jersey: फ्रांस के जर्सी द्वीप पर अपार्टमेंट में धमाका, तीन की मौत, 12 से ज्यादा लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jersey: फ्रांस के जर्सी द्वीप पर अपार्टमेंट में धमाका, तीन की मौत, 12 से ज्यादा लापता
Sun, 11 Dec 2022 09:14 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट हेलिएर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट हेलिएर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:14 AM IST
सार
उत्तरी फ्रांस के तट पर स्थित जर्सी द्वीप की राजधानी सेंट हेलियर में एक अपार्टमेंट में विस्फोट और आग लगने के बाद तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग एक दर्जन अन्य लापता हैं।
विज्ञापन
जर्सी के फ्लैट्स के ब्लॉक में धमाका।
- फोटो : Twitter/@davidwe82686746
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस के जर्सी द्वीप में एक अपार्टमेंट में विस्फोट होने में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग लापता बनाए जा रहे हैं। यह धमाका जर्सी की राजधानी सेंट हेलिएर में हुआ। जर्सी की स्थानीय मीडिया ने बताया कि उत्तरी फ्रांस के तट पर स्थित जर्सी द्वीप की राजधानी सेंट हेलियर में शनिवार सुबह एक अपार्टमेंट के एक ब्लॉक में विस्फोट और आग लगने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं, इस हादसे के कारण लगभग एक दर्जन अन्य लोगों की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गई। कई फ्लैट्स से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने बताया कि 20 से 30 लोगों को पास के टाउन हॉल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया ने निवासियों के हवाले से बताया कि विस्फोट से कई घंटों पहले गैस की तेज गंध आने के कारण दमकल कर्मियों को बुलाया गया था। विस्फोट के बारे में जानकारी देते हुए जर्सी पुलिस के प्रमुख ने बताया कि घटना वाले इलाके में आपातकालीन सेवाएं राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्टेट ऑफ जर्सी पुलिस ने ट्विटर पर ट्वीट करके जानकारी दी कि "हॉट डु मोंट, पियर रोड पर आज सुबह विस्फोट के बाद कई निवासी अभी भी लापता हैं। आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं और घटनास्थल पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि घटना स्थल पर मलबे में फंसे लोगों को खोजने के लिए और सर्च और बचाव अभियान चल रहा है। वहीं, जर्सी सरकार ने निवासियों से यह भी कहा है कि वे जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो आपातकालीन विभाग में न जाएं।
सेंट हेलियर टाउन हॉल में करीब 20 से 30 लोगों की देखभाल की जा रही है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पियर रोड, पियर रोड कार पार्क और साउथ हिल को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि जर्सी एक स्वशासी संसदीय लोकतंत्र के साथ एक ब्रिटिश क्राउन डिपेंडेंसी है। इसकी अनुमानित आबादी 103,267 है।