फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One person died after a man attacked tourists in central Paris near the Eiffel Tower

France: गाजा की स्थिति से परेशान शख्स ने पेरिस के एफिल टावर के पास पर्यटकों पर किया हमला, एक की मौत और दो घायल

Sun, 03 Dec 2023 07:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Dec 2023 07:49 AM IST
सार

गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने 26 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध को एक अन्य हमले की योजना बनाने के लिए 2016 में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 
 

विज्ञापन
One person died after a man attacked tourists in central Paris near the Eiffel Tower
पेरिस के एफिल टावर के पास पर्यटकों पर हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेरिस में शनिवार को एफिल टावर के पास एक शख्स ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


2016 में भी हो चुकी है सजा
गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने 26 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध को एक अन्य हमले की योजना बनाने के लिए 2016 में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 
विज्ञापन


डारमैनिन ने कहा कि संदिग्ध को फ्रांसीसी सुरक्षा सेवाओं की निगरानी सूची में रखा गया था और वह मानसिक बीमारियां से भी जूझ रहा हैं। 

चाकू से हमला किया
यह हमला अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब सात बजे हुआ जब व्यक्ति ने एफिल टावर से कुछ फुट की दूरी पर क्वाई डी ग्रेनेल पर एक पर्यटक दंपति पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक जर्मन नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और गिरफ्तार होने से पहले उसने दो अन्य लोगों पर हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा की स्थिति को लेकर...
डारमानिन ने बताया कि संदिग्ध अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि वह परेशान था क्योंकि अफगानिस्तान और फलस्तीन में इतने सारे मुसलमान मर रहे हैं। गाजा की स्थिति को लेकर भी परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed