फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one more minister of British government resigned due to BREXIT agreement

ब्रेक्जिट करार को लेकर ब्रिटिश सरकार के एक और मंत्री ने इस्तीफा दिया

Sat, 01 Dec 2018 09:46 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Dec 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
one more minister of British government resigned due to BREXIT agreement
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे (फाइल फोटो)

ब्रिटिश सरकार के मंत्री सैम गिमाह ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे के ब्रेक्जिट की ‘‘अनुभवहीन’’ योजना को ले कर शुक्रवार देर रात इस्तीफा दे दिया। संसद के जरिये इसे पारित कराने की मे की उम्मीदों के लिये इसे एक और झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन


टेरीजा मे ब्रसेल्स से ब्रेक्जिट की जो संधि लाई हैं उसके बाद उनकी सरकार से इस्तीफा देने वाले गिमाह सातवें मंत्री हैं। गिमाह विश्वविद्यालय एवं विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
विज्ञापन


यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्ष में मत देने वाले गिमाह ने कहा कि यह करार ‘ब्रिटिश नागरिकों के हित में नहीं’ है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ‘यह एक लोकतांत्रिक नुकसान है और संप्रभुता का भी नुकसान है जिसे जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे जनमत संग्रह के समर्थन की संभावना को खारिज नहीं किया और कहा, ‘हमें लोगों से यह पूछने के विचार को खारिज नहीं करना चाहिए कि वे क्या भविष्य चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed