फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One KM Long Asteroid Pass close to Earth on Tuesday Night Know Live Updates

दुर्लभ घटना: पृथ्वी के पास से गुजरेगा बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्टेरॉयड, खगोल विज्ञानी सतर्क

Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
सार

नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिक शशि भूषण पांडेय के अनुसार यह एस्टेरॉइड अपेक्षाकृत बहुत बड़ा है। आम तौर पर एस्टेरॉयड का आकार फुट में होता है, जबकि इसका आकार एक किमी का है। 

विज्ञापन
One KM Long Asteroid Pass close to Earth on Tuesday Night  Know Live Updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दुनिया भर के खगोल विज्ञानी की नींद उड़ी हुई है। वजह है बहुत अधिक रफ्तार से एक बेहद विशाल एस्टेरॉयड के पृथ्वी की देहरी तक आ जाने की दुर्लभ घटना। हर पल इस पर खगोल विज्ञानी की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन


भारतीय समय के अनुसार, मंगलवार रात करीब 3:21 एक किमी (3280 फीट) लंबा एस्टेरॉयड करीब 20 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी से 19.3 लाख किमी की दूरी से गुजरेगा। वैज्ञानिकों ने भरोसा जताया है कि यह एस्टेरॉयड धरती की परिधि नहीं लांघेगा। इसलिए इससे कोई खतरा नहीं है। इस एस्टेरॉयड को नंगी आंखों या दूरबीन नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


इस एस्टेरॉयड का नाम (7482) 1994 पीसी-1 है। इस एस्टेरॉयड का आकार करीब 3,280 फीट है जो कि धरती पर मौजूद किसी भी इमारत से कहीं ज्यादा है। विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की लंबाई सिर्फ 2,722 फीट है। नासा के अनुसार यह बुर्ज खलीफा से भी बड़ा है। इसे पहली बार 1994 में ऑस्ट्रेलिया के सिडिंग स्प्रिंग ऑब्जरवेटरी से एस्ट्रोनॉमर रॉबर्ट मैकनॉट ने खोजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष के हिसाब से धरती से इसकी दूरी बहुत ही कम है और आमतौर पर एस्टेरॉयड इससे कई गुना ज्यादा दूरी से ही गुजर जाते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसके विशाल आकार और गति को देखते हुए इसे संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड की श्रेणी में रखा है। 

नैनीताल स्थित आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिक शशि भूषण पांडेय के अनुसार यह एस्टेरॉयड अपेक्षाकृत बहुत बड़ा है। आम तौर पर एस्टेरॉयड का आकार फुट में होता है, जबकि इसका आकार एक किलोमीटर का है। अगली बार यह 30 वर्ष बाद पृथ्वी के इतने निकट आएगा।


क्या होता है एस्टेरॉयड
एस्टेरॉयड को उल्कापिंड या क्षुद्रग्रह भी कहा जाता है। ग्रह बनने की प्रक्रिया के दौरान उसमें से चट्टान के छोटे-छोटे टुकड़े निकल आते हैं और ये टुकड़े सूर्य के चारों ओर चक्कर काटने लगते हैं। कभी-कभी यह अपना रास्ता बदलकर कक्षा से बाहर आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed