अमेरिका:पोर्टलैंड में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में एक की मौत
अमेरिका के पोर्टलैंड में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमा जारी है इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई। प्रदर्शन मेें शामिल एक युवक की मौत हो गई। अमेरिका के ओरेगन राज्य में हिंसक झड़पें हुई। शनिवार रात को पोर्टलैंड में एक गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।
US: One killed in shooting during protests in Portland
Read @ANI Story | https://t.co/xs3hX6v9aF pic.twitter.com/nT6AQBdxQ0— ANI Digital (@ani_digital) August 30, 2020विज्ञापन
पोर्टलैंड में हुई हिंसा को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति के उम्मीदवार जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा और अमेरिका में किसी भी तरह की हिंसा की निंदा की।
बिडेन ने ट्वीट कर कहा कि पोर्टलैंड में रात भर हमने जो घातक हिंसा देखी, वह अस्वीकार्य है। एक महान अमेरिकी शहर की सड़कों पर शूटिंग अस्वीकार्य है। मैं किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता हूं।