फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One killed and two injured after gunman shot at Chinese civilians in Pakistan

Pakistan: पाक में बंदूकधारी ने चीनी नागरिकों पर किया हमला, एक की मौत, डेंटिस्ट और उनकी पत्नी की हालत नाजूक

Fri, 30 Sep 2022 10:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 10:43 PM IST
सार

पाकिस्तान में बसे चीनी नागरिक अस्पताल के अलावा रेस्तरां और हर्बल क्लिनिक भी चलाते हैं। दक्षिणी सिंध प्रांत में चीनी द्वारा कई वित्त पोषित निर्माण परियोजनाओं चलाई जा रही है।
 

विज्ञापन
One killed and two injured after gunman shot at Chinese civilians in Pakistan
क्लिनिक में अंदर घुसकर चीनी नागरिकों पर किया गया हमला - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तानी में दक्षिणी बंदरगाह शहर के व्यस्त व्यावसायिक इलाके में एक चीनी मूल के दंत चिकित्सक दंपती और उनके सहायक पर सिंधी विद्रोही द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। कराची पुलिस ने प्रतिबंधित सिंधूदेश पीपुल्स आर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संगठन ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी भी ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दांतों के इलाज के बहाने बुधवार को एक बंदूकधारी सदर इलाके में डेंटिस्ट रिचर्ड हू ली की दंत क्लिनिक में घुसा था। जांच के लिए केबिन में बुलाए जाने पर बंदूकधारी ने रिचर्ड हू ली, उनकी पत्नी मार्गरेट फेन टेयिन और सहायक रोनाल्ड चाउ पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि क्लिनिक के सहायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 76 वर्षीय हू और उनकी 72 वर्षीय पत्नी मार्गरेट घायल हो गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गया। बताया गया है कि हमलावर अपने दूसरे साथी के साथ वहां आया था। घटना को अंजाम देने के बाद क्लिनिक के बाहर बाइक पर खड़े दूसरे साथी के साथ आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक असद रजा ने कहा कि पीड़ितों के पास कनाडा और पाकिस्तान दोनों की नागरिकता थी। सिंध काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के राजा उमर खत्ताब ने कहा कि हमला एक उचित टोही के बाद किया गया था क्योंकि चीनी मूल के दंत चिकित्सक पिछले 50 वर्षों से देश में रह रहे हैं और वे अब पाकिस्तानी हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमले का उद्देश्य पाकिस्तान और चीन के बीच संबंधों को खराब करना था और यह देश में उत्थान परियोजनाओं के खिलाफ एक साजिश है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हमले में मारा गया व्यक्ति उसका नागरिक नहीं था। उन्होंने पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को टारगेट करने की खबरों का भी खंडन किया है। 

चीनियों पर पाकिस्तान में किए ज रहे हैं हमले
पाकिस्तान की औद्योगिक और वित्तीय राजधानी कराची में इस साल चीनियों के खिलाफ कई घातक हमले हुए हैं। अधिकांश हमले स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग करने वाले बलूच विद्रोही समूहों द्वारा किए गए हैं। वहीं,  एक हमला सिंधी समूह द्वारा भी किया गया है। चीनी नागरिक वर्षों से पाकिस्तान में बसे हुए हैं और अपना खुद का व्यवसाय स्थापित किया है। चीनी पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं के शुभारंभ के बाद अधिकारियों और श्रमिकों बड़ी संख्या में यहां आए हैं। 


रेस्तरां और हर्बल क्लीनिक भी चलाते हैं चीनी
पाकिस्तान में बसे चीनी नागरिक अस्पताल के अलावा रेस्तरां और हर्बल क्लिनिक भी चलाते हैं। दक्षिणी सिंध प्रांत में चीनी द्वारा कई वित्त पोषित निर्माण परियोजनाओं चलाई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed