फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one killed 20 injured in bombing inside sweet shop in Paks Balochistan province

Pakistan: बलूचिस्तान के भीड़-भाड़ वाले बाजार में बम धमाका, एक की मौत-20 से ज्यादा घायल

Fri, 30 Sep 2022 04:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Sep 2022 04:14 PM IST
सार

घटना कोहलू कस्बे के मुख्य बाजार में एक मिठाई की दुकान में हुई। कोहलू जिला मुख्यालय अस्पताल के अधीक्षक असगर मारी ने बताया कि विस्फोट के बाद 21 लोगों को अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
one killed 20 injured in bombing inside sweet shop in Paks Balochistan province
कोहलू बाजार में ब्लास्ट के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : ट्विटर/ असगर अली

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में शुक्रवार को बम धमाका हो गया। घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना कोहलू कस्बे के मुख्य बाजार में एक मिठाई की दुकान में हुई। कोहलू जिला मुख्यालय अस्पताल के अधीक्षक असगर मारी ने बताया कि विस्फोट के बाद 21 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दस अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि गंभीर लोगों को डेरा गाजी खान शहर के एक अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस विस्फोट को लेकर पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है, लेकिन पहले इसी तरह के मामलों में अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। 

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सलाहकार मीर जिया लैंगोव के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे रिमोट कंट्रोल बम विस्फोट माना है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता घटना स्थल पर है और वे जल्द ही इसकी पुष्टि करेंगे कि विस्फोट किस प्रकृति का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed