फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One billion years old algae found in China

चीन में मिला एक अरब साल पुराना शैवाल, धरती पर मिलने वाली सबसे पुरानी वनस्पति

Thu, 27 Feb 2020 06:00 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Feb 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
One billion years old algae found in China
एक अरब साल पुराना शैवाल

चीन के उत्तरी प्रांत में मौजूद विशाल चट्टानों में वैज्ञानिकों को एक अरब वर्ष पुराने शैवाल का पता चला है। इसे धरती पर मिलने वाली अब तक की सबसे पुरानी वनस्पति के रूप में माना जा रहा है। करीब एक अरब साल पहले समुद्र तल इन शैवालों से ढका हुआ होने के कारण इसे पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के एकदम शुरुआती समय का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि इस पौधे का नाम प्रोटेरोक्लैडस एंटीकस है जिसका आकार चावल के दाने के बराबर है और इसमें कई शाखाएं हैं। यह छिछले पानी में था जो समुद्र की सतह से जड़ जैसी एक संरचना के सहारे जुड़ा हुआ था। छोटा होने के बावजूद वैज्ञानिकों ने इसके हरे शैवाल होने की पुष्टि की जो अपने समय में बड़ा जीव रहा होगा और समुद्र में बैक्टीरिया व दूसरे सूक्ष्म जीवों के साथ रहता होगा। 
विज्ञापन


नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन नामक जर्नल में छपी इस रिपोर्ट के लेखक क्विंग टांग ने कहा है कि यह शैवाल सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा लेकर उसे रासायनिक ऑक्सीजन में बदलता होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के वर्तमान में जितने भी हरे पौधे धरती पर मौजूद हैं यह उन सबका पूर्वज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धरती पर हुआ था बड़ा बदलाव

वैज्ञानिकों ने बताया कि पृथ्वी पर दो अरब साल पहले एक बड़ा परिवर्तन हुआ था। सरल बैक्टीरिया जैसी कोशिकाओं से यूकैरयोट का जन्म हुआ जिनका विस्तार आगे चलकर कवक, पौधे और जीवों के जन्म में हुआ। शुरुआती पौधे एककोशीय जीव थे। प्रोटेरोक्लैडस जैसे बहुकोशीय पौधों तक पहुंचने का क्रम विकास की एक कड़ी है जिसने भारी संख्या में पौधों को जन्म दिया और पूरी धरती को अपना घर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed