फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One and a half hours after Donald Trump phone call Ukraine 400 crore military aid stopped

नया खुलासा : डोनाल्ड ट्रंप के फोन के डेढ़ घंटे बाद यूक्रेन की मदद रोकी गई

Tue, 24 Dec 2019 01:34 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 24 Dec 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
One and a half hours after Donald Trump phone call Ukraine 400 crore military aid stopped
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

हाल ही में एक नए ईमेल का खुलासा होने से अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन पर हुई वह कार्रवाई की पुष्टि होती दिखाई दे रही है जिसमें ट्रंप पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की जांच कराने का दबाव बनाने के लिए कीव को दी जाने वाली 40 करोड़ डॉलर की मदद रोकी गई थी। दरअसल यह ईमेल बताता है कि अमेरिका में बजट का काम देखने वाले एक अधिकारी ने जब रक्षा मंत्रालय को यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोकने के आदेश दिए थे उससे करीब 90 मिनट पहले ट्रंप और यूक्रेन के उनके समकक्ष व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच फोन पर कथित विवादित बातचीत हुई थी।

विज्ञापन


यह इमेल सेंटर फॉर पब्लिक इंटीग्रिटी की ओर से प्रकाशित कई ईमेल का हिस्सा है, जो सुबह 11:04 बजे भेजा गया। इसके ठीक डेढ़ घंटे पहले, 25 जुलाई को ट्रंप ने जेलेंस्की को कथित विवादित फोन कॉल किया था। इसमें कहा गया था कि ‘अनुरोध की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए मैं चाहता हूं कि इस जानकारी को गोपनीय रखा जाए।’ 
विज्ञापन


हालांकि दो दिसंबर को ट्रंप की पार्टी के रिपब्लिकन सदस्यों ने इस कदम का यह कहते हुए बचाव किया था कि विदेशी मदद में देरी कोई नई बात नहीं है। अभी भी रिपब्लिकन सीनेटर रॉन जॉनसन ने कहा है कि नए ईमेल के खुलासे में कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति का विचार यह था कि अमेरिका के करदाताओं का पैसा ऐसे देश को दिया जाना चाहिए या नहीं जहां भ्रष्टाचार के मामले साबित हो चुके हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोटक हैं नए खुलासे
सीनेट के डेमोक्रेट नेता चक शूमर ने एक ट्वीट में ईमेल खुलासे को विस्फोटक बताया। उन्होंने पूछा, ‘आर्थिक मदद को रोकने में कुछ गलत नहीं था तो माइकल डफी इस बात को छिपा कर क्यों रखना चाहते थे।’ उन्होंने कहा कि अब डफी और अन्य नेताओं को सीनेट की कार्रवाई में गवाही देनी ही चाहिए। गौरतलब है कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों की गवाही लिए जाने से इनकार कर दिया है।


महाभियोग में जानबूझकर देरी : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने महाभियोग में देरी के लिए संसद के निचले सदन की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए दावा किया कि पेलोसी जानबूझकर उन पर लगे आरोपों को सीनेट भेजने में देरी कर रही हैं। इससे उच्च सदन के भीतर सुनवाई में देरी होगी। एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा, ‘यह उचित नहीं है। डेमोक्रेट पार्टी संविधान तोड़ रही है। पेलोसी ने महाभियोग की जानकारी सीनेट को नहीं भेजी है, ताकि विपक्षी नेता अपना पक्ष मजबूत करने का समय निकाल सकें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed