{"_id":"61a92e424b235f205d390207","slug":"omicron-in-us-covid-19-test-mandatory-for-international-travelers-president-joe-biden-and-white-house-announced-new-testing-rules-will-be-applicable-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: न्यूयॉर्क में पांच लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित, बाइडन सरकार सतर्क, नए नियम लागू करेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: न्यूयॉर्क में पांच लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित, बाइडन सरकार सतर्क, नए नियम लागू करेगी
Fri, 03 Dec 2021 02:06 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, वॉशिंगटन।
एएनआई, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:06 AM IST
सार
अमेरिका में ओमिक्रॉन संक्रमण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मिनेसोटा के रहने वाले एक शख्स को ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। विभाग ने इसकी अमेरिका में दूसरे मामले के तौर पर पुष्टि की थी।
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में एक ओर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सभी देशों ने एहतियाती उपाय करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी मीडिया ने गवर्नर कैथी होचुल के हवाले से रिपोर्ट दी कि न्यूयॉर्क में ओमिक्रॉन कोरोनावायरस वैरिएंट के पांच मामलों की पुष्टि हुई है। इससे पहले अमेरिका में कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का तीसरा मामला कोलोराडो में सामने आया था।
विज्ञापन
इसी क्रम में अमेरिका ने भी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य कर दी है। इसके साथ ही अगले सप्ताह से कोरोना की जांच से जुड़े नए नियम लागू होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूएस आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भले ही वे टीकाकरण करा चुके हों या किसी भी देश के हों, अपनी यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले कोविड-19 की जांच करानी होगी। जबकि इससे पहले तीन दिन यानी 72 घंटे के भीतर की जांच रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता थी।
विज्ञापन
इसके अलावा व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घरेलू उड़ानों में सफर करने वाले विदेशियों और अमेरिकी नागरिकों के लिए नए जांच नियम अगले सप्ताह की शुरुआत से लागू किए जाएंगे।
अमेरिका में ओमिक्रॉन के दूसरे मामले की पुष्टि
अमेरिका में गुरुवार को ओमिक्रॉन के दूसरे मामले की पुष्टि हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मिनेसोटा के रहने वाले एक शख्स को ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। विभाग ने कहा है कि पूर्ण टीकाकरण के बाद भी उक्त शख्स को संक्रमण हुआ है, उसने हाल ही में न्यूयॉर्क शहर की दो दिन की यात्रा की थी।