{"_id":"6a6e4efcad75f9660b086299","slug":"oman-oil-spill-crude-leak-from-sanctioned-tanker-raises-fears-of-major-environmental-disaster-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oil Leak Oman: ओमान के तट पर फंसे तेल टैंकर से रिसाव बढ़ा, समुद्री संरक्षित क्षेत्र पर कौन सा संकट मंडरा रहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Oil Leak Oman: ओमान के तट पर फंसे तेल टैंकर से रिसाव बढ़ा, समुद्री संरक्षित क्षेत्र पर कौन सा संकट मंडरा रहा?
Sun, 02 Aug 2026 01:24 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:24 AM IST
सार
ओमान के तट पर जून से फंसे एक प्रतिबंधित तेल टैंकर से कच्चे तेल का रिसाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। उपग्रह तस्वीरों में करीब 20 वर्ग किलोमीटर तक तेल की परत फैलती दिखाई दी। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जहाज का ढांचा टूटा तो बड़ा पर्यावरणीय संकट पैदा हो सकता है। यह रिसाव कितना गंभीर है और समुद्री जीवन पर इसका क्या असर पड़ सकता है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
ओमान के तट पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
ओमान के तट पर फंसे एक प्रतिबंधित तेल टैंकर से कच्चे तेल का रिसाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। हाल की उपग्रह तस्वीरों में समुद्र की सतह पर तेल की परत फैलती दिखाई दी है। यह टैंकर समुद्री संरक्षित क्षेत्र के पास फंसा हुआ है, जिससे पर्यावरण को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते टैंकर को नहीं हटाया गया और उसका ढांचा टूट गया तो बड़ा तेल रिसाव हो सकता है, जिससे समुद्री जीवों और तटीय इलाकों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- अभिजीत दीपके की मांग: अगले वीडियो में छात्राओं से माफी मांगें PM; CJP के फंड-पिता की संपत्ति की जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसाव कितना फैला और किन इलाकों पर असर दिख रहा?
उपग्रह तस्वीरों के अनुसार तेल की पतली परत करीब 20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल चुकी है। ओमान के धोफार क्षेत्र के किब्लियाह द्वीप के तट पर भी कच्चे तेल के धब्बे दिखाई दिए हैं। यह द्वीप हल्लानियात द्वीप समूह का हिस्सा है। पर्यावरण विशेषज्ञ विम ज़्वाइनेनबर्ग ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से टैंकर से कम मात्रा में लगातार तेल निकल रहा है और अब इसका फैलाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उनके अनुसार हाल के दिनों में रिसाव की मात्रा पहले की तुलना में अधिक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अभिजीत दीपके की मांग: अगले वीडियो में छात्राओं से माफी मांगें PM; CJP के फंड-पिता की संपत्ति की जांच की मांग
विज्ञापन