Oman: ओमान में शूरा काउंसिल का चुनाव, पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मताधिकार का इस्तेमाल; 7.5 लाख लोग डालेंगे वोट
Oman: ओमान में रविवार को साढ़े सात लाख से ज्यादा मतदाता मजलिस-ए-शूरा (संसद का निचला सदन) के दसवें कार्यकाल के सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं ने पहली इलेक्ट्रॉनिक मताधिकार का इस्तेमाल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान में रविवार को साढ़े सात लाख से ज्यादा मतदाता मजलिस-ए-शूरा (संसद का निचला सदन) के दसवें कार्यकाल के सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं ने पहली इलेक्ट्रॉनिक मताधिकार का इस्तेमाल किया।
पुरानी मतपेटी मतदान प्रक्रिया को छोड़कर ओमान सल्तनत ने शूरा परिषद के दसवें कार्यकाल की सदस्यता के लिए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए समय बचाने के साथ-साथ अपने नागरिकों को बेहत सुविधा प्रदान करने के लिए नई पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक पहल को अपनाया है।
मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके शाम सात बजे तक चलने की उम्मीद है। ओमान के गृहमंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मतदाता रजिस्टर में पंजीकृत कुल 7,53,690 मतदाता शूरा परिषद के सदस्यों का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन कुल मतदाताओं में 390,846 पुरुष (51.86 फीसदी) और 362,844 महिलाएं (48.14 फीसदी) शामिल हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि ओमान सल्तनत के बाहर से 9,230 पुरुषों और 4,613 महिलाओं सहित कुल 13,843 मतदाताओं ने मतदान किया। ओमान में मतदाता इस बार चुनाव के दौरान 753,690 पंजीकृत मतदाताओं की कुल भागीदारी के साथ 'इंतखिब '(इलेक्ट) इलेक्ट्रॉनिक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें से 13,843 पहले ही विदेश में अपने मतपत्र डाल चुके हैं।
10वें सत्र की चुनाव प्रक्रिया "इंतखिब" इलेक्ट्रॉनिक ऐप वैकल्पिक आधार पर मूक-बधिरों को मतदान के चरणों को समझाने के लिए ऑडियो रीडिंग सुविधा और सांकेतिक भाषा से सशक्त है।