अमेरिका में बुजुर्गों को लगी वीडियो गेम खेलने की लत, उड़ा दिए इतने हजार करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर हम बच्चों और युवाओं को ही वीडियो गेम की लत शिकार होते सुनते आए हैं। मगर अमेरिका में बुजुर्गों में वीडियो गेम खेलने की लत लगातार बढ़ती जा रही है। वे दिन रात गेम में इस कदर डूबे हुए हैं कि नियमित काम करना भी भूल जा रहे हैं।
बुजुर्गों के लिए काम करने वाले एक संगठन एएआरपी फाउंडेशन ने इस संबंध में एक शोध किया है, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक अमेरिका में तीन साल में बुजुर्गों की संख्या बढ़कर पांच करोड़ तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में अमेरिका में 50 साल से ज्यादा उम्र के करीब 4 करोड़ लोग थे, जो अब 5.2 करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिकी आबादी में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 35 फीसदी तक है। वीडियो गेम्स खेलने वालों में इनकी हिस्सेदारी 28 फीसदी तक है।
शोध के मुताबिक बुजुर्ग वीडियो गेम के माध्यम से स्टारडम हासिल कर रहे हैं और खुद को एक स्टार जैसा महसूस कर रहे हैं। यही नहीं वे खुद को फिर से युवा महसूस कर पा रहे हैं।
संख्या ही नहीं, खर्च भी बढ़ा
अमेरिका में वीडियो गेम खेलने वालों में सिर्फ बुजुर्गों की संख्या ही नहीं बढ़ी है बल्कि इसे लेकर खर्च भी बढ़ गया है। वीडियो गेम्स, कंसोल व अन्य चीजों पर खर्च तीन साल में छह गुना तक बढ़ गया। वर्ष 2018 में जनवरी से जून के बीच बुजुर्गों ने 24,500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए जबकि 2016 में यह खर्च महज 3640 करोड़ रुपये था।
88 साल की दादी बिता चुकी 3500 घंटे
अमेरिका के एरिजोना में रहने वाली 88 साल की ऑड्रे बुचानन के हाथों में हर समय गेमिंग सिस्टम निंटेन्डो 3डीएस एक्सएल होता है। वह हर काम करते वक्त गेम खेलती रहती हैं। एनिमल क्रॉसिंग नाम की गेम खेलते हुए वह अब तक 3500 से ज्यादा घंटे बिता चुकी हैं।