{"_id":"5f7e1809853d0f3cf432ceca","slug":"old-man-who-asked-to-apply-mask-was-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार में मास्क न पहनने वाले ग्राहक से भिड़े बुजुर्ग को गंवानी पड़ी जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बार में मास्क न पहनने वाले ग्राहक से भिड़े बुजुर्ग को गंवानी पड़ी जान
Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में मास्क न पहनने को लेकर हो रही हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला न्यूयॉर्क के बुफालो शहर का है, जहां एक बार में बुजुर्ग को बिना मास्क वाले ग्राहक से भिड़ने की कीमत जान देकर गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 26 सितंबर को जब 80 वर्षीय रोक्को सेपिएन्जा ने डोनाल्ड लेविंस्की नाम के शख्स को मास्क न पहनने को लेकर खरी-खोटी सुनाई तो उसने बुजुर्ग को जोर से धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
जमीन पर सिर टकराने के कारण सेपिएन्जा को गहरी चोट आई और पांच दिन बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने लेविंस्की को गिरफ्तार कर उस पर मानव हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेपिएन्जा को एरी काउंटी स्थित मेडिकल सेंटर में ब्रेन सर्जरी के लिए लाया गया था, जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का कारण तीव्र मस्तिष्काघात बताया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सेपिएन्जा की मौत को न्यूयॉर्क राज्य में इस तरह का पहला मामला बताया है।
वैसे, मास्क लगाने को लेकर अमेरिका के कई राज्यों में रिटेल कर्मचारियों, ग्राहकों और श्रमिकों के बीच लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं। इनमें कुछ मामलों में लोगों को जान भी चली गई है।