फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Officials misbehave at Mumbai airport with OCI card holders returning to India from America

अमेरिका से लौटे ओसीआई कार्ड धारकों के साथ मुंबई हवाई अड्डे पर बदसलूकी, किया गया प्रताड़ित

Tue, 09 Jun 2020 06:33 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Officials misbehave at Mumbai airport with OCI card holders returning to India from America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

वंदे भारत अभियान के तहत अमेरिका से भारत लौटे पांच ओसीआई कार्ड धारक परिवारों ने मुंबई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया है। सोमवार को पांच दंपति मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे थे। पांचों भारतीय-अमेरिकी जोड़ों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका से मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें प्रताड़ित किया।

विज्ञापन

ओसीआई कार्ड धारकों के नजदीकी रिश्तेदारों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर आरोप लगाया कि न्यूयार्क से मुंबई हवाई अड्डे पर आने के बाद सात घंटे तक आव्रजन अधिकारियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एक परिजन ने कहा, 'एक अधिकारी ने उन्हें बताया कि संभवतः उन्हें देश में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी और अमेरिका में भारत के वाणिज्यिक दूतावास के पास कोई अधिकार नहीं है।'

विज्ञापन

परिजन ने कहा, 'वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? विमान से इतनी दूर से आने और घर से इतने दिनों तक दूर रहने के बाद उनके साथ ऐसा किया जा रहा है? इसके अलावा जरूरत से ज्यादा समय तक हवाई अड्डे पर रहने का खतरा भी है।' मुंबई हवाई अड्डे पर फंसे ओसीआई कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि हवाई अड्डे पर सात घंटे के दौरान उन्हें कुछ भी खाने पीने के लिए नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले मेंं न्यूयार्क स्थित सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम भंडारी ने कहा, 'यह चौंका देने वाली बात है कि भारतीय अधिकारी ओसीआई कार्ड धारकों के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं।’ भंडारी ने कहा कि उन्होंने इस मामले के संबंध में मुंबई और दिल्ली में अधिकारियों से बात की है और नागर विमानन सचिव ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। भंडारी ने कहा, 'ओसीआई कार्ड धारकों को बताया गया कि वह भारत की यात्रा करने के मानदंडों पर खरे नहीं उतरते हैं।'

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए लागू प्रतिबंधों के चलते ओसीआई कार्ड धारकों में कुछ श्रेणियों के लोगों को भारत की यात्रा करने की अनुमति दी गई है। 

बता दें कि भारतीय मूल के लोगों को ओसीआई कार्ड जारी किया जाता है और अधिकतम मामलों में उन्हें वीजा मुक्त यात्रा करने की अनुमति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed