{"_id":"635d89433898135d1620a68f","slug":"odisha-minor-boys-held-for-raping-girl-uploading-video-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: 12 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में तीन नाबालिग लड़के गिरफ्तार, इंटरनेट पर वीडियो भी किया अपलोड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: 12 साल की लड़की से दुष्कर्म के आरोप में तीन नाबालिग लड़के गिरफ्तार, इंटरनेट पर वीडियो भी किया अपलोड
Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
पीटीआई, जाजपुर (ओडिशा)
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कहा कि कुछ दिन पहले लड़कों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मोबाइल से उस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका वीडियो अपलोड करने के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोपी लड़के और पीड़िता जेनापुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी लड़कों की उम्र 14 से 17 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कहा कि कुछ दिन पहले लड़कों ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मोबाइल से उस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसके बाद उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।
विज्ञापन
वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपये
जेनापुर थाने के आईआईसी उमाकांत नायक ने कहा कि "इसके तुरंत बाद, आरोपी ने वीडियो क्लिप का उपयोग करके लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि अगर उसने उन्हें 20,000 रुपये उसे नहीं दिए तो वीडियो को सार्वजनिक कर देंगे। जब पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया, जो कि वायरल हो गया है।"
विज्ञापन
पीड़िता के एक रिश्तेदार ने वीडियो देखा और पीड़िता के पिता को इसकी जानकारी दी। जब पिता ने अपनी बेटी से पूछताछ शुरू की, तो उसने उन्हें सारी बातें बताई। नायक ने कहा कि "उसके पिता की शिकायत के आधार पर हमने तीनों लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।"