{"_id":"5cd6a641bdec22076f510a3a","slug":"nyumba-mboke-practice-in-kenya-village-where-women-marry-surrogates","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां एक प्रथा के तहत सरोगेट से करा दी जाती है महिलाओं की शादी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यहां एक प्रथा के तहत सरोगेट से करा दी जाती है महिलाओं की शादी
Sat, 11 May 2019 04:12 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 11 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
केन्या के कुरिया जिले में बसे किबुंतो गांव में एक अजीब प्रथा है। इस प्रथा का शिकार केवल महिलाएं होती हैं। जिसके तहत यहां एक महिला की शादी दूसरी महिला से करा दी जाती है। यानी समलैंगिक विवाह। इसी प्रथा की शिकार बनी हैं 19 साल की ग्रेस बोक। वह तीन बच्चों को पाल रही हैं। उनके घर में बच्चों के अलावा उनकी पत्नी भी रहती हैं। यानी एक ऐसी महिला जिसके खुद के बच्चे किसी कारणवश पैदा नहीं हो सके।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इन दोनों की शादी प्रचलित प्रथा ''नयुंबा मबोके" के तहत हुई है। जिसके तहत एक महिला की महिला से ही शादी की जाती है। बता दें केन्या में गे मैरेज (यानी पुरुष का पुरुष से विवाह) एक अपराध है। लेकिन महिलाओं की इस शादी में प्यार और रोमांस बेहद ही कम या ना के बराबर होता है।
बोक केन्या की उन हजारों लड़कियों में से एक हैं, जो अपनी गरीब जीवनसाथी के साथ रह रही हैं, एक ऐसी जीवनसाथी जो चाहती है कि उसका खुद का बच्चा हो। स्कूल बीच में ही छोड़ने वाली बोक ने पॉलीन गाटी से शादी की है। ये परिवार एक मिट्टी के घर में रहता है।
अल्जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार बोक कहती हैं, "जब मैं दूसरी कक्षा में थी तब मेरे पिता ने मेरा खतना करवाया। उसके तुरंत बाद मुझे एक आदमी से मिलवाया गया। जिसने मुझे गर्भवती किया और फिर चला गया। मेरे माता-पिता बहुत गरीब थे, तो उन्होंने मुझे चार गाय लेने के बदले एक ऐसी औरत को सौंप दिया, जिसकी कोई औलाद नहीं थी। अब वो मेरी जीवनसाथी है।"
खतना, बाल विवाह और महिला से महिला की शादी कुरिया में बेहद आम मानी जाती है। बोक का कहना है कि उसके पिता ने उसे बेचने के बदले जो गाय ली थीं, उन्हें बेचकर शराब पीना शुरू कर दिया। पिता ने उन पैसों में से एक पैसा भी मां को नहीं दिया। कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। अब बोक और गाटी दोनों दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र पांच साल से कम है।
वहीं गाटी कहती है, "मेरे पति की मौत हो गई थी और मेरा कोई बच्चा नहीं था। जबकि हम कई साल साथ रहे थे। मुझे समुदाय के तानों को सुन्ना पड़ता था। मुझे फिर सलाह दी गई कि बच्चों को प्राप्त करने के लिए एक युवा लड़की को ले आऊं।"
दोनों महिलाओं को किसी अच्छे शख्स ने जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा दे दिया है, जिसपर वो खेती भी कर रही हैं। गाटी कहती हैं कि वह उस आदमी को फॉलो नहीं करतीं जिसने बोक को गर्भवती किया था। क्योंकि अगर ऐसा किया तो वो बोक और बच्चों को मार सकता है। बोक और गाटी के जैसी कहानी इस गांव में और भी कई महिलाओं की है।