{"_id":"5fd3c4198ab2b8551d7ca33e","slug":"number-of-infected-in-the-world-crosses-7-crores-15-91-lakh-people-have-been-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में संक्रमितों की संख्या 7 करोड़ के पार, 15.91 लाख लोगों की जा चुकी है जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया में संक्रमितों की संख्या 7 करोड़ के पार, 15.91 लाख लोगों की जा चुकी है जान
Sat, 12 Dec 2020 12:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विश्व में कोरोना का प्रकोप कितनी तेजी से बढ़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को सात करोड़ के पार हो गई।
विज्ञापन
विश्व में कुल मृतकों की संख्या भी 15.91 लाख के पार हुई
वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक हुई मौतों का रिकॉर्ड भी 16 लाख के करीब पहुंचकर 15.91 लाख के पार हो चुका है। वहीं अमेरिका, ब्राजील और यूरोपीय देशों में हालात बेहद खराब हैं।
विज्ञापन
वर्ल्डोमीटर पर नजर डालें तो अब तक महामारी से ठीक होने वालों की संख्या कुल संक्रमितों के मुकाबले कम ही रही है। यह संख्या 4.92 करोड़ के पार है। इस बीच, अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के सलाहकार डॉ. माइकल ओस्टरहोम ने सीएनएन से बातचीत में कहा है कि इस बार क्रिसमस की पार्टियों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कम से कम आगामी तीन से छह सप्ताह तक बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। दूसरी तरफ, यूरोपीय देशों में आई तीसरी लहर काफी मारक साबित हो रही है। फ्रांस की तर्ज पर अब जर्मनी ने भी कहा है कि वह देश में बाजारों पर पाबंदियां लगाने जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की संभावना भी जताई जा रही है।